28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

4 साल पर बीजेपी-कांग्रेस में छिड़ा घमासान, सोशल मीडिया पर भी मचाया कोहराम

मोदी सरकार के चार साल पूरे होने पर कांग्रेस विश्वासघात दिवस मना रही है। दूसरी ओर सोशल मीडिया पर भी घमासान मचा है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Chandra Prakash Chourasia

•

Updated: 26 May 2018, 3:19 PM IST

Modi gov

4 साल पर बीजेपी-कांग्रेस छिड़ा घमासान, सोशल मीडिया पर भी मचाया कोहराम

नई दिल्ली। नरेंद्र मोदी सरकार के चार साल पूरे होने पर आज बीजेपी पूरे देश में जश्न मना रही है। दूसरी ओर कांग्रेस की अगुवाई में अन्य विपक्षी दल इस दिन को विश्वासघात दिवस के रूप में मना रहे हैं। सड़क ही नहीं सोशल मीडिया पर भी दोनों दल आमने सामने हैं।

ट्विटर ट्रेंड में भी टक्कर
सोशल मीडिया पर भी कांग्रेस ने मोदी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। सरकार के पक्ष में जहां ट्विटर पर #SaafNiyatSahiVikas ट्रेंड कर रहा है तो इसके विरोध में कांग्रेस और विपक्षी नेताओं ने #KhotiNiyatJhootaVikas शुरू किया है। ये दोनों सुबह से ही ट्विटर पर लगातार ट्रेंड कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: तंगधार: घुसपैठ की कोशिश करते 5 आतंकी ढेर, सेना का ऑपरेशन जारी

अब बढ़ेंगे तुम्हारे बिन...
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कपिल सिब्बल ने मोदी सरकार के चार साल पूरे होने पर ट्वीट कर 'अच्छे दिन' पर तंज कसा है। सिब्बल ने लिखा है कि 4 साल बाद: ना अच्छे दिन, ना सच्चे दिन। अब आगे बढ़ेंगे तुम्हारे बिन

कांग्रेस मना रही 'विश्वासघात दिवस'

बता दें कि कांग्रेस आज देशभर में विरोध प्रदर्शन आयोजित कर रही है और यह बता रही है कि किस तरह लोगों का इस सरकार से भरोसा उठ गया है और इस फासिस्ट और भ्रष्ट सरकार ने लोगों के साथ विश्वासघात किया है। कांग्रेस महासचिव अशोक गहलोत ने बताया कि विरोध प्रदर्शन का विषय 'भारत के साथ विश्वासघात किया' और विपक्ष वादे पूरा करने में सरकार की विफलता को रेखांकित कर रहे हैं।

मोदी ने जनता को दिया धोखा: गहलोत

गहलोत ने कहा कि चार साल पहले नरेंद्र मोदी ने कई सारे वादे किए थे। जनता ने उनपर विश्वास किया। लेकिन उन्होंने जनता के साथ विश्वासघात किया। किसान, युवा, कारोबारी, महिलाएं, हर कोई आज ठगा हुआ महसूस कर रहा है। कांग्रेस समाज के उन सभी वर्गो की आवाज उठाएगी, जो महसूस करते हैं कि मोदी सरकार ने उनके साथ विश्वासघात किया है।"

मोदी सरकार के खिलाफ विपक्षी पार्टियां एकजुट

इससे पहले कांग्रेस ने 'विश्वासघात, चार सालों में सिर्फ बात ही बात' शीर्षक वाला एक पोस्टर जारी किया है। गहलोत ने बताया कि विपक्षी पार्टियां कांग्रेस के साथ एकजुट होंगी और मोदी सरकार को बेनकाब करेंगी। उन्होंने कहा कि देश में हालात इस तरह के हैं और समाज का हर वर्ग इतना नाराज है कि लोग देश की हरेक पार्टी को मजबूर करेंगे कि वे एकजुट होकर मोदी और बीजेपी को हराएं।

बड़ी खबरें

View All

राजनीति

ट्रेंडिंग