28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जम्मू कश्मीर: तंगधार में सेना ने 5 आतंकियों को मार गिराया, सर्च ऑपरेशन जारी

तंगधार में भारतीय सेना ने घुसपैठ की कोशिश कर रहे 5 पाकिस्तानी आतंकियों को मार गिराया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Chandra Prakash Chourasia

•

Updated: 26 May 2018, 9:25 AM IST

jammu

बॉयफ्रेंड के सामने दरिंदों ने लूट ली उसकी प्रेमिका की इज्जत, न्यूड तस्वीरें लेकर मांगी फिरौती

नई दिल्ली।भारतीय सेना प्रमुख की पाकिस्तान को चेतावनी के बाद जम्मू कश्मीर के तंगधार में सेना को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। सुरक्षाबलों ने बड़ी घुसपैठ की कोशिश को नाकाम करते हुए तंगधार में पांच आतंकवादियों को मार गिराया है। इलाके में अभी अन्य आतंकियों के होने की आशंका है, लिहाजा सेना पूरे इलाके की नाकेबंदी कर अब सर्च ऑपरेशन से में जुटी है।

दो दिन पहले हुई थी घुसपैठ की कोशिश

इससे पहले 24 मई को जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में घुसपैठ की कोशिश हुई थी। तब सेना ने नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर आतंकवादियों के एक समूह पर गोलीबारी कर उन्हें खदेड़ दिया। जवानों ने गुरुवार तड़के केरान सेक्टर के गोगलेडारा क्षेत्र में नियंत्रण रेखा पर संदिग्ध गतिविधियां देखी। पुलिस अधिकारी ने कहा कि आतंकवादियों के समूह को चुनौती दी गई, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हुई। आखिरकार आतंकवादियों को पाकिस्तान जाने लौटने पर मजबूर होना पड़ा।

सेना प्रमुख ने दी थी चेतावनी

यह भी पढ़ें: अमरीका-उत्तर कोरिया में बन गई बात, ट्रंप बोले- किम से 12 जून को होगी मुलाकात

सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत ने शुक्रवार को ही कहा कि यदि पाकिस्तान क्षेत्र में शांति चाहता है, तो उसे आतंकवादियों को जम्मू-कश्मीर में घुसपैठ करने से रोकना चाहिए। जनरल रावत ने पहलगाम में मीडिया से कहा क हम सीमाओं पर शांति चाहते हैं, लेकिन जैसा कि आप जानते हैं कि पाकिस्तान लगातार संघर्षविराम का उल्लंघन करता है, जिससे जीवन और संपत्ति का नुकसान होता है। ऐसे मामले में हमें जवाब देना पड़ता है। अगर पाकिस्तान शांति चाहता है, तो हम उम्मीद करते हैं कि वे पहल करें, जो घुसपैठ रोककर की जा सकती है।"

यह भी पढ़ें: बीजेपी सांसद परेश रावल का विवादित ट्वीट, सालियों से की विपक्षी नेताओं की तुलना

आतंकियों के खिलाफ जंग जारी

रमजान के पवित्र महीने में आतंकवादियों के खिलाफ अभियान रोकने पर सेना प्रमुख ने कहा, हमने लोगों को शांति का माहौल देने के लिए अभियान रोका है और मेरा मानना है कि लोग खुश हैं। उन्होंने कहा कि अगर चीजें इसी तरह से जारी रहती हैं, तो संघर्ष अभियान नहीं शुरू करने के विचार को बनाए रखा जा सकता है। लेकिन, यदि आतंकवादी गतिविधियां जारी रहीं तो हम ऐसा नहीं कर सकते हैं।

बड़ी खबरें

View All

विविध भारत

ट्रेंडिंग