28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भारत में घुसपैठ के लिए पाक आतंकी झोले में भरकर लाते थे 20 फीट की ये खास सीढ़ी, देखें वीडियो

सेना ने पाकिस्तानी आतंकियों को घेरा तो वे भाग निकले लेकिन उनके पास से ऐसा सीढ़ी बरामद हुई है जो घुसपैठ में मददगार है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Pritesh Gupta

•

Updated: 25 May 2018, 2:10 PM IST

Terrorist

भारत में घुसपैठ के लिए 20 फीट का ये खास हथियार लाते थे पाकिस्तानी आतंकी, देखें वीडियो

श्रीनगर। भारत-पाकिस्तान सीमा से आतंकियों की घुसपैठ लंबे समय से देश में चिंता का विषय है। तमाम तरह के तामझाम के बावजूद पाकिस्तानियों की यह हरकत बदस्तूर जारी है। लेकिन अब जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों ने एक ऐसी सीढ़ी पकड़ी है, जिसकी मदद से आंतकी भारत की सीमा में घुस आते थे। यह सीढ़ी तब पकड़ में आई जब केरन सेक्टर में सुरक्षाबलों ने घुसपैठ नाकाम कर दी थी। इसके बाद भाग रहे आतंकी अपने हथियार और बाकी सामान वहीं छोड़ गए।

ये हैं सीढ़ी की खासियतें

- इस सीढ़ी को फोल्ड करके छोटे से बैग में रखा जा सकता है।
- वजन कम होने से कहीं भी ले जाने में आसानी होती है।
- मजबूत होने के चलते पहाड़ियों पर चढ़ाई में भी इस्तेमाल की जा सकती है।
- कंटीली झाड़ियों, नालों, दीवारों और तारों को पार करने में मददगार होती है।

देखिये 'आतंक की सीढ़ी' का वीडियो

PM मोदी को राहुल के फ्यूल चैलेंज पर BJP नेता का करारा जवाब

सरहद पर हद पार पाकिस्तान

आतंकियों को घुसपैठ कराने के लिए पाकिस्तान की ओर से लगातार फायरिंग का सहारा लिया जा रहा है। इसके चलते सीमा पर लगातार संघर्ष जारी है। पाकिस्तान की ओर से की जा रही फायरिंग में सीमा पर बसे कई निर्दोष भारतीय लोग भी मारे जा रहे हैं। सीमा पर बसे गांवों में घरों को नुकसान पहुंचाया जा रहा है। यहां बच्चों की स्कूली पढ़ाई से लेकर आम जनजीवन के सामान्य काम तक सबकुछ प्रभावित हो रहा है। हाल ही में भारत सरकार ने जम्मू-कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती की मांग पर रमजान महीने में सुरक्षाबलों के ऑपरेशन पर रोक लगा दी थी। लेकिन सीमा पर संघर्ष अब भी जारी है। शुक्रवार को ही आर्मी चीफ बिपिन रावत ने एक बार फिर बयान दिया है। उन्होंने कहा कि घुसपैठ रोके बिना कश्मीर में शांति बहाली नहीं हो सकती है।

बड़ी खबरें

View All

विविध भारत

ट्रेंडिंग