28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बीजेपी सांसद परेश रावल का विवादित ट्वीट, सालियों से की विपक्षी नेताओं की तुलना

परेश रावल ने एक ट्वीट के जरिए मोदी और विपक्षी नेताओं की तुलना जीजा-साली के रिश्ते से की है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Chandra Prakash Chourasia

•

Updated: 24 May 2018, 1:36 PM IST

Paresh Rawal

बीजेपी सांसद परेश रावल का विवादित ट्वीट, सालियों से की विपक्षी नेताओं की तुलना

नई दिल्ली। बीजेपी सांसद और अभिनेता परेश रावल ने कर्नाटक में एचडी कुमारस्वामी के शपथ ग्रहण समारोह में विपक्षी एकता को लेकर तंज कसा है। उन्होंने एक ट्वीट के जरिए मोदी और विपक्षी नेताओं की तुलना जीजा-साली के रिश्ते से की है। हालांकि उन्होंने अपने ट्वीट में किसी का भी नाम नहीं लिखा है लेकिन रावल के ट्वीट की भाषा पर बवाल मच सकता है।

'जीजा को रोकेंगी सालियां'
परेश रावल ने अपने ट्वीट में एक स्क्रीन शॉट शेयर किया है, जिसपर लिखा है.. मोदी जी को 2019 में रोकने के लिए विरोधी ऐसे खड़े हैं, जैसे जीजा को रोकने के लिए सालियां दरवाजे पर खड़ी हो जाती है। जबकि पता सालियों को भी होता है कि जीजा तो आएगा ही। इसके साथ उन्होंने लिखा है कि देश तमाशा देख।

यह भी पढ़ें: पाकिस्तानी यूनिवर्सिटी का फरमान, 6 इंच की दूरी पर रहें लड़के-लड़कियां

'EVM की इज्जत आज फिर खतरे में'
अभिनेता से नेता से बने परेश रावव ने पहली बार ऐसा ट्वीट नहीं किया है। इससे पहले भी वो विपक्ष पर निशाना साधते हुए कई बेतुके और विवादित ट्वीट कर चुके हैं। पिछले दिनों कर्नाटक के चुनावी नतीजों के दिन उन्होंने ईवीएम मशीन पर चुटकी ली थी। रावल ने लिखा कि 'लगता है EVM की इज्जत आज फिर खतरे में है, कोई खबर सुनाई नहीं दी अभी तक'

एचडी कुमारस्वामी ने ली शपथ
कर्नाटक के राज्यपाल वजुभाई वाला ने बुधवार को एचडी कुमारस्वामी और परमेश्वरा को विधानसौध के प्रांगण में कुमारस्वामी और परमेश्वरा को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस मौके पर देशभर से बीजेपी विरोधी नेता उपस्थित थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी जनता दल सेकुलर के नेता एच.डी. कुमारस्वामी और कांग्रेस नेता जी. परमेश्वरा को कर्नाटक के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर बधाई दी। मोदी ने बेंगलुरू एक ट्वीट में कहा कि मैं एच.डी. कुमारस्वामीजी और परमेश्वराजी को कर्नाटक के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर बधाई देता हूं। उनके आगे के कार्यकाल के लिए हमारी शुभकामनाएं।

बड़ी खबरें

View All

राजनीति

ट्रेंडिंग