
अमरीका-उत्तर कोरिया में बन गई बात, ट्रंप बोले- किम से 12 जून को होगी मुलाकात
नई दिल्ली: अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन की प्रस्तावित मुलाकात पर हर रोज कुछ नया हो रहा है। कभी ट्रंप की ओर से इस मुलाकात को रद्द करने के संकेत दिए जा रहे हैं तो कभी बात बनने की उम्मीद नजर आ रही है। इसी कड़ी में अमरीकी राष्ट्रपति ने एकबार फिर किम से मुलाकात की उम्मीद जताई है।
ट्रंप को फिर मुलाकात की उम्मीद
डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार की सुबह एक ट्वीट कर इस बात की उम्मीद जताई कि सिंगापुर में तय 12 जून की मुलाकात हो सकती है। उन्होंने लिखा कि, उत्तर कोरिया के साथ होने वाले शिखर सम्मेलन में बातचीत से हल निकल सकता है। अगर ऐसा संभव हुआ तो उसी तारीख यानि 12 जून को सिंगापुर में मुलाकात होगी। अगर आवश्यक हुआ को इस तारीख को और आगे बढ़ाया जाएगा।
यह भी पढ़ें: बीजेपी सांसद परेश रावल का विवादित ट्वीट, सालियों से की विपक्षी नेताओं की तुलना
ट्रंप ने ही रद्द की थी मुलाकात
ट्रंप के इस ट्वीट से पहले राष्ट्रपति ट्रंप ने उत्तर कोरिया के किम जोंग उन के साथ होने वाली वाली बैठक रद्द मानी जा रही थी। व्हाइट हाउस की ओर से बताया गया कि ट्रंप ने किम के बयानों से नाराज होकर यह फैसला लिया है। व्हाइट हाउस ने पत्र जारी कर कहा कि 12 जून को दोनों नेताओं की सिंगापुर में मुलाकात होने वाली थी। लेकिन अब ये मुलाकात नहीं हो पाएगी। पत्र में कहा गया है कि सिंगापुर में होने वाली बैठक को लेकर राष्ट्रपति ट्रंप काफी उत्साहित थे लेकिन किम जोंग उन के हाल के बयानों से आहत होकर ट्रंप ने इस बैठक को रद्द करने का फैसला किया है।
किम के बयान से अमरीका नाराज
दरअसल , उत्तर कोरिया ने पिछले सप्ताह चेतावनी दी थी कि अगर अमरीका केवल उत्तरी कोरिया को अपने परमाणु कार्यक्रम को छोड़ने का दबाव बनान चाहता है तो प्योंगयांग सिंगापुर की बैठक के बारे में पुनर्विचार करेगा। इसके जवाब में अमरीका के उप-राष्ट्रपति माइक पेंस ने कहा 'अगर डोनाल्ड ट्रंप के साथ कोई षडयंत्र होता है तो किम जोंग उन के लिए बड़ी गलती होगी।' इससे पहले अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी उत्तर कोरिया को चेताया था। ट्रंप ने कहा था कि अगर किंग जोंग परमाणु कार्यक्रम छोड़ देते हैं तो वे सत्ता में बनें रहेंगे लेकिन वह अमरीका के साथ हुए समझौते को नहीं मानेंगे तो उत्तर कोरिया को तबाह कर दिया कर दिया जाएगा।
Published on:
26 May 2018, 8:10 AM IST
बड़ी खबरें
View Allअमरीका
विदेश
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.