13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजनीति

VIDEO: वर्धा सेवाग्राम में राहुल और सोनिया गांधी ने खाने के बाद खुद धोए बर्तन

सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो देखने के बाद कुछ लोग राहुल और सोनिया गांधी की तारीफ भी कर रहे हैं।

Google source verification

नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, यूपीएस चेयरपर्सन सोनिया गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह महात्मा गांधी जयंती पर नागपुर के वर्धा स्थित ऐतिहासिक सेवाग्राम आश्रम पहुंचे। कांग्रेस नेताओं ने यहां महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम के बाद कांग्रेस नेता सोनिया गांधी और राहुल गांधी ने आश्रम में भोजन किया । उसके बाद खुद नल पर जाकर प्लेट धोए। सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो देखने के बाद कुछ लोग राहुल और सोनिया गांधी की तारीफ भी कर रहे हैं। तो कुछ लोग इसे राजनीतिक स्टंट बता रहे हैं। लोगों का कहना है कि चुनाव आते ही कांग्रेस इस तरह के हथकंडे अपना लेता है।

राहुल गांधी ने पौधरोपन किया

गौरतलब है कि सेवाग्राम आश्रम में राहुल गांधी, सोनिया गांधी और मनमोहन सिंह ने गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद राहुल गांधी ने आश्रम में पौधा भी लगाया। राहुल गांधी के साथ-साथ सोनिया गांधी और मनमोहन सिंह ने भी पौधे को पानी दिया।