11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सपा नेता अबू आजमी का विवादित बयान, सर्जरी से पहले मुस्लिमों की दाढ़ी काटने वाले डॉक्‍टर हैं ‘कसाई’

सपा नेता आजमी ने भेदभाव का आरोप लगाया है। वहीं सपा पार्षद रईस शेख ने बीएमसी कमिश्नर से इस बाबत लिखित में शिकायत की है।

less than 1 minute read
Google source verification
abu azmi

सपा नेता अबू आजमी का विवादित, सर्जरी से पहले मुस्लिमों की दाढ़ी काटने वाले डॉक्‍टर हैं 'कसाई'

नई दिल्‍ली। समाजवादी पार्टी (सपा) नेता अबू आजमी ने आरोप लगाया है कि बीएमसी अस्पतालों में कार्यरत डॉक्‍टरों पर धार्मिक भावनाओं को आहत करने का आरोप लगाया है। उन्‍होंने बताया है कि मुस्लिम पुरुषो की सर्जरी के दौरान जानबूझकर दाढ़ी काटी जा रही है। जबकि निजी अस्पतालों में जब जरूरत होती है तभी मरीजों की दाढ़ी काटी जाती है। उन्‍होंने कहा कि ऐसा करना अनैतिक है ।

रोक लगाने की मांग
सपा नेता आजमी का दावा है कि बीएमसी के डॉक्‍टर दूसरे धर्म के लोगो के साथ ऐसा नहीं करते। केवल मुसलमानों की दाढ़ी काटी जाती है। मुुुसलसमानों में दाढ़ी आस्था का विषय है। इस प्रक्रिया पर तत्‍काल रोक लगाई जानी चाहिए। सपा पार्षद रईस शेख ने बीएमसी कमिश्नर को इस बाबत लिखित में शिकायत की है। शेख ने अपनी शिकायत बताया है कि मुस्लिम पुरुषों की अस्पताल में किसी भी तरह की सर्जरी के समय दाढ़ी काट दी जाती है। आपको बता दें कि इस्लाम धर्म में दाढ़ी का बड़ा महत्व है। दाढ़ी को पैगंबर साहब कि सुन्नत माना जाता है। एक बार दाढ़ी रखने के बाद इसको पूरी तरह कटाया नहीं जा सकता है।