1 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शाहीन बाग गोलीकांड के पीछे AAP का हाथ, संजय सिंह और आतिशी के खिलाफ एक्शन ले पार्टी- कांग्रेस

दिल्ली विधानसभा चुनाव में जुबानी जंग तेज कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष चोपड़ा का बड़ा बयान 'शाहीन बाग में शूटर कपिल गुर्जर का आम आदमी पार्टी से संबंध'

2 min read
Google source verification
subhash chopra.jpg

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी दलों का प्रचार प्रसार जोरों पर है। इसी कड़ी में कांग्रेस के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सुभाष चोपड़ा ने शाहीन बाग के शूटर कपिल गुर्जर और आम आदमी पार्टी (आप) से कथित संबंधों पर सवाल उठाए। चोपड़ा ने बताया कि "जो लोग (कपिल गुर्जर) पार्टी अतीशी और संजय सिंह के साथ जुड़ते हैं, उनके खिलाफ पार्टी को एक्शन लेने की जरूरत है।

आप के साथ कांग्रेस का कोई गठबंधन नहीं

साथ ही सुभाष चोपड़ा ने साफ कर दिया कि किसी भी सूरत में कांग्रेस पार्टी आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन नहीं करेगी। सूत्रों की मानें तो दिल्ली विधानसभा चुनाव में किसी भी पार्टी को पूर्ण बहुमत नहीं मिल रहा है। ऐसे में आप और कांग्रेस के बीच गठबंधन होने की आशंका जताई जा रही है।

ये भी पढ़ें: विधानसभा चुनाव: पीएम मोदी का केजरीवाल पर तंज, दिल्ली को दोष देने वाली नहीं, दिशा देने वाली सरकार चाहिए

संविधान और लोकतंत्र बचाने के लिए लड़ रहे लोग

प्रदेश अध्यक्ष सुभाष चोपड़ा ने शाहीन बाग के प्रदर्शनकारियों पर साजिश रचने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। चोपड़ा ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि कहा, "मैं शाहीन बाग में प्रदर्शनकारियों को नमन करता हूं क्योंकि वे संविधान और लोकतंत्र को बचाने के लिए लड़ रहे हैं। गौरतलब है कि शाहीन बाग में पिछले डेढ महीने से नागरिकता कानून के खिलाफ लोग विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें: केजरीवाल ने मंसूबों पर पानी फिरता देख आप कार्यकर्ता से चलवाई गोली : नड्डा

शाहीन बाग में सड़कें बंद कर जारी है विरोध-प्रदर्शन

लोगों की मांग है कि केंद्र सरकार नागरिकता कानून को वापस ले। प्रदर्शन को लेकर दिल्ली और एनसीआर की आवाजाही ठप है। लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। पिछले हफ्ते कपिल गुर्जर नाम के युवक ने यहां फायरिंग कर सनसनी फैला दी। हालांकि पुलिस ने आरोपी को तत्काल दबोच लिया। पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी युवक का कथित संबंध आम आदमी पार्टी से है। आप के सांसद संजय सिंह दल्लूपुरा का रहने वाला कपिल गुर्जर को पार्टी की सदस्यता दिला रहे हैं।