15 जून 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजनीति
विहिप ने ताजमहल में की तोड़फोड़, भड़के सुब्रमण्यम स्वामी ने दिया बड़ा बयान
Play video

विहिप ने ताजमहल में की तोड़फोड़, भड़के सुब्रमण्यम स्वामी ने दिया बड़ा बयान

विश्व हिंदू सगंठन का आरोप है कि ताजमहल की सुरक्षा के नाम पर प्राचीन सिद्धेश्वर महादेव मंदिर जाने वाले 500 साल पुराने रास्ते को बंद कर गया है।

Google source verification

image

Chandra Prakash Chourasia

Jun 13, 2018

नई दिल्ली। दुनिया सात अजूबों में शामिल ऐतिहासिक ताजमहल के परिसर में तोड़फोड़ और हंगामे से बीजेपी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी नाराज हैं। स्वामी ने कहा कि किसी भी संगठन को कानून अपने हाथ में लेने का हक नहीं है। ताजमहल एक राष्ट्रीय संपत्ति है उसके साथ ऐसा कुछ नहीं करना चाहिए जिससे उसे नुकसान पहुंचे।


बता दें कि पिछले दिनों विश्व हिंदू परिषद के कुछ कार्यकर्ताओं ने ताजमहल के पश्चिमी गेट पर धावा बोल दिया था। इन लोगों ने भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग (एएसआई) की ओर से लगाए गेट गेट को भी तोड़ दिया। संगठन का आरोप है कि एएसआई ने ताजमहल की सुरक्षा के नाम पर सिद्धेश्वर महादेव मंदिर जाने वाले 500 साल पुराने रास्ते को बंद कर दिया। जिससे पूजा-अर्चना करने में परेशानी हो रही है।