14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

तमिलनाडु: AIADMK ने हर परिवार को एक सरकारी नौकरी और 6 एलपीजी सिलेंडर मुफ्त देने का किया वादा

HIGHLIGHTS AIADMK ने रविवार को अपना चुनावी घोषणापत्र जारी किया। AIADMK BJP के साथ मिलकर विधानसभा चुनाव लड़ रही है।

2 min read
Google source verification
tamilnadu_election.png

Tamilnadu: AIADMK Promised to give a government job and 6 LPG cylinders free to every family

चेन्नई। चार राज्यों और एक केंद्रशासित प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए सियासी बिगुल बजने के साथ ही राजनीतिक दल मतदाताओं को रिझाने के लिए ताबड़तोड़ रैलियां कर रहे हैं तो वहीं अपने चुनावी घोषणापत्र जारी कर लोकलुभावन वादों की झड़ी लगा रहे हैं। इस कड़ी में तमिलनाडु में सत्तारूढ़ AIADMK ने रविवार को अपना चुनावी घोषणापत्र जारी करते हुए एक बड़ा चुनावी दांव खेला है।

रविवार शाम जारी घोषणापत्र में इस बार AIADMK ने कई बड़े वादे किए हैं। इनमें जो सबसे अधिक लोकलुभावन है वह है हर परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देना। AIADMK ने वादा किया है कि यदि इस बार उनकी सरकार बनी तो राज्य के हर परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाएगी। इसके अलावा हर परिवार को साल में 6 एलपीजी सिलेंडर मुफ्त में दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें :- केरल: 115 सीटों पर चुनाव लड़ेगी भाजपा, प्रदेश अध्यक्ष दो निर्वाचन क्षेत्रों से चुनाव लड़ेंगे

नागरिकतो संशोधन कानून (CAA) को लेकर भी AIADMK ने कहा है कि वह केंद्र सरकार से इसे वापस लेने की मांग करती रहेगी। बता दें कि AIADMK नेता सी प्रोन्नयन ने घोषणापत्र पढ़ते हुए ये बातें कही। श्रीलंकाई तमिल शर्णार्थियों को लेकर उन्होंने कहा कि उनके लिए दोहरी नागरिकता और आवासीय परमिट के लिए वे केंद्र सरकार से अनुरोध करेंगे।

BJP और AIADMK मिलकर लड़ रही है चुनाव

आपको बता दें कि तमिलनाडु में सत्ताधारी AIADMK भारतीय जनता पार्टी (BJP) के साथ मिलकर चुनावी मैदान में उतरी है। राज्य के कुल 234 विधानसभा सीटों पर एक चरण में 6 अप्रैल को वोटिंग होगी, उसके लिए AIADMK 177 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी, जबकि भाजपा व अन्य गठबंधन सहयोगी 43 सीटों पर अपने कैंडिडेट उतारेंगे। तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव के परिणाम बाकी के तीन राज्यों (पश्चिम बंगाल, केरल, असम) और एक केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी के चुनावी नतीजों के साथ 2 मई को घोषित किए जाएंगे।