24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नीतीश सरकार के दागी मंत्रियों की पोल खोलेंगे: तेजस्वी

पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार पर पलटवार करते हुए सवाल किया कि क्या नैतिकता की दुहाई देने वाले मुख्यमंत्री जी अब पनामा पेपर घोटाला और व्यापमं घोटाले की निष्पक्ष जांच करवाने की मांग करेंगे। 
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

lalit fulara

•

Updated: 2 Aug 2017, 6:24 PM IST

Tejaswi Yadav

Tejaswi Yadav

पटना। लालू यादव के बाद उनके छोटे बेटे और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार पर पलटवार करते हुए सवाल किया कि क्या नैतिकता की दुहाई देने वाले मुख्यमंत्री जी अब पनामा पेपर घोटाला और व्यापमं घोटाले की निष्पक्ष जांच करवाने की मांग करेंगे। उन्होंने कहा कि उनकी अन्तरआत्मा की आवाज होती है या कुर्सी अथवा लालच आत्मा की। ये जनता को साफ-साफ बताएं। तेजस्वी ने कहा कि एफआईआर को बहाना बनाकर महागठबंधन तोड़ने की साजिश की गई है। तेजस्वी यादव ने कहा कि नीतीश कुमार बिहार की जनता को गुमराह कर रहे हैं। उनके नए मंत्रिमंडल में 75 फीसदी से ज्यादा सदस्य दागी हैं। हम मंत्रियों की पोल खोलेंगे तो क्या नीतीश उनसे इस्तीफा मांगने का साहस दिखाएंगे।

अरे भैय्या ये प्रभुदेवा नहीं ट्रैफिक पुलिस वाला है, जो डांस कर के जाम हटाता है, देखें वीडियो -


नीतीश कुमार को सिर्फ कुर्सी से लगाव
यादव ने कहा कि अंतिम सांस तक मुख्यमंत्री बने रहने का घमंड पालना नीतीश कुमार छोड़ दें। उनको सिर्फ कुर्सी से लगाव है। विकास की कोई चिंता नहीं। ये समाज को बांटने वालों के साथ चले गए हैं। अब तक चार बार इनकी अंर्तआत्मा सोई और जाग चुकी है। तेजस्वी ने कहा कि नौजवान, दलित और पिछड़ा तबका महागठबंधन तोड़ने से बेहद दुखी है । राजद अब सिलसिलेवार ढंग से जनता के बीच जाकर महागठबंधन तोड़ने वालों को बेनकाब करने का काम करेगा।

tejaswi yadav के लिए चित्र परिणाम

लालू ने ट्वीट कर साधा निशाना
इससे पहले राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने नीतीश कुमार पर हमला बोलते हुए कहा था कि नीतीश कुमार ने काले दाग धोने के लिए ही आजमाए हुए डिटर्जेंट का प्रयोग करना शुरू किया है। लालू यादव ने एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) की रिपोर्ट में प्रदेश की नई सरकार में 75 फीसदी से अधिक मंत्रियों के खिलाफ आपराधिक मुकदमे दर्ज होने का हवाला देते हुए ट्विटरपर अपने खास अंदाज में लिखा, 'काले दाग धोने के लिए ही तो आजमाए हुए डिटर्जेंट का प्रयोग करना शुरू किया है।'

Lalu Yadav

बिहार के 75 फीसदी मंत्रियों पर आपराधिक मुकदमे
गैर सरकारी संस्था एडीआर ने अपनी एक रिपोर्ट में बताया है कि भाजपा के साथ मिलकर नीतीश कुमार की अगुवाई में बनी बिहार की नई सरकार के 75 फीसदी से ज्यादा मंत्रियों के खिलाफ आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, राज्य की मौजूदा जनता दल यूनाइटेड, भारतीय जनता पार्टी और लोक जनशक्ति पार्टी की सांझा सरकार के 29 में से 22 मंत्रियों के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज हैं, जबकि पिछली महागठबंधन सरकार में कुल 28 मंत्रियों में से 19 मंत्री दागी थे।

बड़ी खबरें

View All

राजनीति

ट्रेंडिंग