
बिहार को बलात्कार प्रदेश में तब्दील करना ही नीतीश चाचा की उपलब्धि: तेजस्वी
नई दिल्ली।बिहार में बलात्कार के बढ़ते मामले पर चिंता जाहिर करते हुए पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने नीतीश सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार विफलता से बिहार गैंगरेप का पर्याय बन गया है। तेजस्वी ने एक के बाद एक कई ट्वीट कर सरकार को आड़े हाथों लिया है।
'गैंगरेप का पर्याय बना बिहार'
माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर तेजस्वी यादव ने लिखा, 'गैंगरेप का पर्याय बन गया है बिहार। लेकिन जंगलराज का कहीं कोई विमर्श नहीं क्योंकि ‘बलात्कारी जनता पार्टी’ और नीतीश चाचा चोर दरवाजे की लुटेरी सरकार जो चला रहे है। जनादेश के चोरों को बढ़ते अपराध और बलात्कार पर किस बात की लज्जा? उन्होंने इसे नियति मान लिया है।'
नीतीश सरकार धिक्कार: तेजस्वी
सरकार या किसी नेता की ओर से कोई जवाब नहीं मिलने पर नेता प्रतिपक्ष ने कुछ घंटों बाद एकबार फिर तीखा हमला किया। इसपर उनके निशाने पर डिप्टी सीएम सुशील मोदी थे। तेजस्वी ने लिखा, बिहार को बलात्कार प्रदेश में तब्दील करना ही नीतीश चाचा की उपलब्धि है। खुलासा मियां उर्फ उममुख्यमंत्री साहेब कुछ लोक-लाज बची है कि नहीं? मुंह नहीं खोल सकते तो एक-ठो ट्वीट इस पर भी कर दीजिए। धिक्कार है बलात्कारियों और गुंड़ों को संरक्षण देने वाली भाजपा नेतृत्व की नीतीश सरकार पर।'
बिहार में बढ़ रहा महिला का मामला
दोनों ही ट्वीट के साथ तेजस्वी यादव ने कुछ मीडिया रिपोर्ट भी शेयर किया है। जिसमें भोजपुर गैंगरेप और पिटाई मामला, आरा में महादलित के साथ गैंगरेप, वैशाली में महिला की हाथ-पैर बांधकर हत्या और छात्राओं से छेड़छाड़ जैसी घटनाओं का जिक्र है।
भोजपुर में महादलित से गैंगरेप
बता दें कि बिहार के भोजपुर जिले में शनिवार की देर शाम एक महादलित महिला के साथ पिटाई और गैंगरेप का मामला सामने आया है। पीड़िता ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। जानकारी के मुताबिक महिला को पास के ही गांव के तीन युवक बंधक बनाकर कहीं दूर लेकर गए और महिला के साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया। विरोध करने पर आरोपियों ने उसकी जमकर पिटाई भी और वारदात के बाद बेहोशी की हालत में खेत में ही छोड़कर फरार हो गए। इलाज के दौरान महिला ने अस्पताल में ही दम तोड़ दिया।
Published on:
16 Jul 2018 05:57 pm
बड़ी खबरें
View Allराजनीति
ट्रेंडिंग
