24 सितंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रिश्तेदारों की टोली ने महिला के साथ किया गैंगरेप, आगे की सच्चाई जान पैरों तले खिसक जाएगी ज़मीन

सुबह जब भाई, अपनी बहन के घर पहुंचा तो वहां सिर्फ उसकी भांजी सो रही थी।
2 min read
Google source verification

•

image

Sunil Chaurasia

•

Jul 15, 2018

rape

रिश्तेदारों की टोली ने महिला के साथ किया गैंगरेप, आगे की सच्चाई जान पैरों तले खिसक जाएगी ज़मीन

नई दिल्ली। योगी सरकार भी यूपी में बढ़ रहे अपराध को रोक पाने में कामयाब नहीं हो पा रही है। खासतौर पर यूपी में महिलाओं की सुरक्षा अब पूरी तरह से राम भरोसे ही रह गई है। सबसे बड़ी चिंता की बात ये है कि यूपी में महिलाओं को सिर्फ बाहरी दरिंदों से ही नहीं बल्कि परिवार के भी दरिंदों से काफी खतरा है। इसी सिलसिले में एक नया मामला सामने आया है, जिसे पढ़ने के बाद आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। पूरा मामला संभल ज़िले के राजपुरा पुलिस थाना क्षेत्र का है। जहां शनिवार को एक महिला के साथ उसी के रिश्तेदारों ने सामुहिक बलात्कार किया और फिर ज़िंदा जलाकर मार डाला।

महिला के दो बच्चे भी हैं, एक बेटा और एक बेटी। वारदात के समय बेटा अपनी बुआ के घर था जबकि बेटी अपनी मां के साथ घर पर ही सो रही थी। इसी दौरान बदमाशों ने महिला पर हमला कर दिया था। महिला का पति नोएडा में मजदूरी का काम करता है। मृतका के पति की शिकायत के बाद पुलिस ने इस पूरे मामले में कुल पांच लोगों के खिलाफ सामुहिक बलात्कार, हत्या और सबूत मिटाने का केस फाइल कर दिया है। जानकारी के मुताबिक महिला के ससुराल पक्ष के रिश्तेदारों ने पहले महिला के साथ गैंगरेप किया और ज़िंदा जलाने की धमकी देकर चले गए। जिसके बाद महिला ने अपने ममेरे भाई को फोन कर आपबीती सुनाई। बहन को मुसीबत में फंसा देख भाई ने 100 नंबर पर कॉल भी किया, लेकिन कंट्रोल रूप में किसी ने उसका फोन ही नहीं उठाया।

सुबह जब भाई, अपनी बहन के घर पहुंचा तो वहां सिर्फ उसकी भांजी सो रही थी। भाई ने देखा कि घर से 20-25 मीटर की दूरी पर एक झोपड़ी थी, जिसमें आग लगी हुई थी। काफी कोशिशों के बाद झोपड़ी में लगी आग को बुझाया गया तो उसमें महिला की जली हुई लाश मिली। रिपोर्ट्स की मानें तो शुक्रवार की रात को रिश्तेदारों के साथ महिला का विवाद हुआ था। उस वक्त उन्होंने महिला को सबक सिखाने की धमकी दी और वहां से चले गए। जिसके बाद वे रात के करीब दो बजे आए और गैंगरेप करने के बाद महिला को ज़िंदा जला दिया।