25 जून 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

तेजस्वी यादव का पीएम मोदी पर तंज, वो अगर चौकीदार हैं, तो देश की जनता थानेदार

राजद के नेता तेजस्वी यादव ने एक बार फिर भाजपा और पीएम मोदी को अड़े हाथों लिया है।
less than 1 minute read
Google source verification
tejashwai yadav

तेजस्वी यादव का पीएम मोदी पर तंज, वो अगर चौकीदार हैं, तो देश की जनता थानेदार

नई दिल्ली: राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव ने एक बार फिर मोदी सरकार पर हमला बोला है। गुरुग्राम की रैली में तेजस्वी यादव ने कहा कि आज सरकार के खिलाफ आवाज उठाने पर सजा मिलती है। लोकतंत्र में सभी को अपनी बात कहने का हक है, लेकिन इस सरकार में अगर कोई कुछ बोलता है तो उसके ऊपर कार्रवाई की जाती है। प्रधानमंत्री भूल जाते हैं कि वो चौकीदार हैं और देश की जनता थानेदार है।

मंदिर निर्माण के लिए भाजपा पर तेजस्वी का निशाना

रैली को संबोधित करते हुए तेजस्वी यादव ने राम मंदिर निर्माण को लेकर भाजपा की गंभीरता पर भी सवाल उठाए। इस दौरान तेजस्वी यादव ने एक कहावत सुनाई जिसमें कहा कि बिहार में इन दिनों एक कहावत चल रही है कि भगवान राम और सीता मइया स्वर्ग में है और भगवान राम को हिचकी आती है, तो सीता मइया पूंछती हैं क्यों हिचकी आ रही है। इस पर राम कहते हैं चुनाव आ गया है भाजपा हमें याद कर रही है।