
Politics जिस प्रेरणा साहू ने गुरुर की महिला पार्षद कुंती सिन्हा और उनके दामाद अनुराग जैन के खिलाफ मारपीट और छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज लिखाई थी, उसने अपनी रिपोर्ट वापस ले ली। प्रेरणा साहू के निवेदन पर रिपोर्ट दर्ज कराने विधायक संगीता सिन्हा ने करीब चार घंटे तक गुरुर थाना में धरना दिया था।
इस विषय को लेकर संजारी बालोद विधायक संगीता सिन्हा ने नगर में गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस लेकर गुरुर में हुई घटना को लेकर कई बातें रखी। विधायक ने कहा कि प्रेरणा साहू ने दबावपूर्वक रिपोर्ट नहीं लिखाई है। जो भी मेरे ऊपर आरोप लगा रहे हैं, उन आरोपों का मैं खंडन करती हूं।
यह भी पढ़ें
भाजपा महिला पार्षद कुंती सिन्हा के साथ हुई मारपीट के मामले में विधायक ने कहा कि जब प्रशासन कॉम्प्लेक्स को तोड़ रहा था तो कुंती सिन्हा के लोग पटाखा फोड़ रहे थे। कुछ महिलाएं बात करने उनके घर गई और उनको लेकर आ रही थीं तो कुंती सिन्हा की साड़ी उनके पैर में फंसी, जिससे वह गिर गई, जिसका फुटेज सामने आया और उसे भाजपाइयों ने नया रूप दे दिया। विधायक ने कहा कि पूरी घटना को भाजपाइयों ने राजनीतिक ढंग से नया रूप दिया है।
विधायक ने विनोद नेताम नामक युवक के साथ हुई मारपीट की घटना को लेकर कहा कि वह हमेशा अभद्र व्यवहार करता है। विनोद नेताम ने महिला जनप्रतिनिधि के बारे में अपशब्द बोला है। विनोद नेताम को किसी ने नहीं मारा। वह शराब के नशे में विधायक कार्यालय पहुंचा था। गाली-गलौज कर रहा था, जिसे धक्का देकर बाहर निकाला गया। उसके बाद वह सीधे थाना पहुंचा और विधायक कार्यालय में मारपीट व अपहरण करने का आरोप लगाया। उसके खिलाफ गांवों में सरपंचों से वसूली करने की लगातार शिकायतें हैं। वह अपने पूरे कपड़ा निकाल कर तमाशा भी करता है।
यह भी पढ़ें
भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश मंत्री राकेश यादव ने कहा कि कांग्रेस के पूर्व विधायक भैयाराम सिन्हा गुंडागर्दी एवं मारपीट की घटना अंजाम दे रहे हैं, जो निंदनीय है। पूर्व विधायक कानून व्यवस्था बिगाड़ रहे हैं और अराजकता का माहौल बना रहे हैं। उनके इस प्रकार के आचरण से बालोद शर्मशार हुआ है।
उन्होंने कहा कि भारत लोकतांत्रिक देश है और यहां पर सबको शांतिपूर्वक अपनी बात रखने का अधिकार है। पूर्व विधायक भैयाराम ने कानून व्यवस्था को धता बताकर परसुली गुरुर निवासी विनोद नेताम के साथ मारपीट की। मारपीट में विनोद नेताम गंभीर रूप से घायल हैं। उन्होंने उनके जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना की है।
यह भी पढ़ें
उन्होंने कहा कि पूर्व विधायक ने अनुसूचित जनजाति के व्यक्ति के साथ मारपीट एवं गाली गलौज की। कांग्रेस नेताओं के आदिवासी विरोधी चेहरे एवं मानसिक दिवालिएपन का परिचायक है। पूर्व विधायक मानसिक संतुलन खो बैठे हैं। इसलिए जनता एवं आदिवासी समाज के लोगों के साथ मारपीट एवं अभद्र भाषा का प्रयोग कर रहे हैं। मामले में गुरुर थाने में अपराध पंजीबद्ध किया गया है।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में भाजपा सरकार आने के बाद प्रदेश की कानून और व्यवस्था लगातार सुधर रही है। मुख्यमंत्री प्रदेश में कानून व्यवस्था में सुधार लाने कड़ी मेहनत कर रहे हैं। ऐसे में लॉ एंड ऑर्डर बिगाडऩे वालों को किसी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।
भारतीय जनता युवा मोर्चा कांग्रेस के पूर्व विधायक भैयाराम सिन्हा का शुक्रवार को जय स्तंभ चौक पर शाम 5 बजे पुतला दहन करेगा। मोर्चा के रौनक कत्याल ने कहा कि पूर्व विधायक गुंडागर्दी कर रहे हैं, जिसके विरोध में उनका पुतला दहन किया जाएगा।
Published on:
01 Aug 2024 11:36 pm
बड़ी खबरें
View Allबालोद
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
