1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दिल्ली: चुनावों की तैयारियों में जुटी भाजपा, आज ‘पूर्वांचल महाकुंभ’ रैली में मनोज तिवारी की अग्निपरीक्षा

अमित शाह रैली को संबोधित करेंगे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Saif Ur Rehman

•

Updated: 23 Sep 2018, 11:39 AM IST

Manoj tiwary

दिल्ली: चुनावों की तैयारियों में जुटी भाजपा, आज ‘पूर्वांचल महाकुंभ’ रैली में मनोज तिवारी की अग्निपरीक्षा

नई दिल्ली। आज भारतीय जनता पार्टी दिल्ली में ‘पूर्वांचल महाकुंभ’ रैली का आयोजन करने जा रही है। भाजपा की दिल्ली इकाई राजधानी में रहने वाले पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार के लोगों को ध्यान में रखकर रामलीला मैदान में इस रैली का आयोजन कर रही है। रैली में 1.25 लाख लोगों के पहुंचने की संभावना है। ‘पूर्वांचल महाकुंभ’ रैली में भाजपा के अध्यक्ष अमित शाह के साथ कई वरिष्ठ नेता भी पहुंचेंगे। रैली में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह जनता को भी संबोधित करेंगे। बता दें कि इसके बाद एक महीने के अंदर भाजपा दिल्ली में दो और रैली आयोजित करेगी। इसके माध्यम से वह कार्यकर्ताओं में जोश भरना चाहती है, ताकि लोकसभा चुनाव में जीत की राह आसान हो सके।

Patrika .com/miscellenous-india/today-pm-modi-launch-ayushman-yojna-in-jharkhand-1-3454452/?ufrm=ssto">दुनिया की सबसे बड़ी स्वास्थ्य योजना आज होगी लॉन्च, 10 करोड़ से अधिक परिवारों को मिलेगा फायदा

2019 से पहले एनडीए में टकराव, आरएलएसपी ने भाजपा को दी जेडीयू से छुटकारा पाने की सलाह

मनोज तिवारी की अग्निपरीक्षा
इस रैली के बारे में कहा जा रहा है कि ये रैली दिल्ली के भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी के लिए किसी अग्निपरीक्षा से कम नहीं है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आयोजन की जिम्मेदारी भले ही दिल्ली बीजेपी के पूर्वांचल मोर्चा के पास है, लेकिन रैली को हर हाल में सफल बनाने के लिए तिवारी ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। कहा जा रहा है कि मनोज तिवारी इस रैली के जरिए अपनी ताकत का अहसास करना चाहते हैं कि दिल्ली में वह भाजपा के बड़े नेता हैं। रैली में पूर्वांचलियों के अलावा बड़ी तादाद में गैर पूर्वांचलियों के पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है। रैली के लिए 1500 बस प्रमुख नियुक्त किए गए हैं। बीजेपी के प्रदेश कार्यालय में कॉल सेंटर भी बनाया गया। मनोज तिवारी के सामने एक लाख लोग जुटाना बड़ी चुनौती है। बता दें कि दिल्ली में एक अनुमान के मुताबिक कुल मतदाताओं में 40 प्रतिशत पूर्वांचली मतदाता हैं। दिल्ली भाजपा प्रमुख मनोज तिवारी पूर्वांचलियों के बीच काफी लोकप्रिय हैं। पार्टी लोकसभा चुनावों में इसे भुनाना चाहेगी।