scriptत्रिपुरा के मुख्यमंत्री का दावा, महाभारत के समय भी इस्तेमाल होता था इंटरनेट | Tripura CM Biplab kumar Deb said India used Internet Mahabharata Time | Patrika News

त्रिपुरा के मुख्यमंत्री का दावा, महाभारत के समय भी इस्तेमाल होता था इंटरनेट

locationनई दिल्लीPublished: Apr 18, 2018 08:08:29 am

Submitted by:

Kapil Tiwari

गुवाहटी में एक कार्यक्रम के दौरान त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब ने कहा कि भारत में इंटरनेट का इस्तेमाल महाभारत के समय से हो रहा है।

Mahabharat

Mahabharat

गुवाहटी। त्रिपुरा के मुख्यमंत्री और बीजेपी नेता बिप्लब कुमार देब ने मौजूदा समय में सूचना एव प्रौद्योगिकी सुविधाओं को लेकर एक चौंकाने वाला बयान दिया है। त्रिपुरा के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री का का दावा है कि इस देश के अंदर महाभारत के समय भी इंटरनेट का इस्तेमाल किया जाता था। नई साइंटिफिक थ्योरी देते हुए बिप्लब कुमार देब ने ये दावा किया है कि इंटरनेट महाभारत के दौर में भी था और तब इसका इस्तेमाल किया जाता था।
धृतराष्ट्र को युद्ध की मिलती थी लाइव जानकारी
मंगलवार को गुवाहटी में एक सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान बीजेपी के सबसे युवा मुख्यमंत्री ने बयान दिया है। उन्होंने इस दौरान कहा, ‘भारत युगों से इंटरनेट का इस्तेमाल कर रहा है, महाभारत में संजय ने नेत्रहीन होते हुए भी धृतराष्ट्र को युद्ध के मैदान का हाल सुनाया था। जो इंटरनेट और टेक्नोलॉजी की वजह से ही हुआ।’
महाभारत के समय पर सैटेलाइट का भी होता था इस्तेमाल
दरअसल, इस कार्यक्रम में बिप्लब कुमार देब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के डिजिटल इंडिया के सपने की तारीफ कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने महाभारत के समय इंटरनेट होने का दावा किया। बिप्लब कुमार देव की बातें यहीं नहीं रूकी, बल्कि उन्होंने ये भी दावा किया कि महाभारत के समय सिर्फ इंटरनेट ही नहीं बल्कि उस युग में सैटेलाइट भी थे और उनका इस्तेमाल भी किया जाता था।
पीएम मोदी के डिजिटल इंडिया की मुख्यमंत्री ने की तारीफ
पीएम मोदी की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि मोदी जी ने फेसबुक, वॉट्सएप और ट्विटर को लोगों के बीच प्रचलित किया है। यहां तक कि अब राज्यों के मुख्यमंत्री भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स का इस्तेमाल कर रहे हैं। मौजूदा राजनीति में सोशल मीडिया के उपयोग का बखान करते-करते त्रिपुरा के मुख्यमंत्री ये भी कह गए कि भारत एक पुरानी सभ्यता है और हम लंबे वक्त से टेक्नोलॉजी का उपयोग कर रहे हैं। यह हमारे लिए नया नहीं है।
त्रिपुरा के 10वें मुख्यमंत्री बने हैं बिप्लब कुमार देव
आपको बता दें कि पिछले महीने ही बिप्लब देब की अगुवाई में भाजपा ने त्रिपुरा में इतिहास रचा था और 25 साल से सत्ता पर काबिज लेफ्ट की सरकार का बाहर का रास्ता दिखा दिया था और राज्य में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाई थी। बिप्लब कुमार देव राज्य के 10वें मुख्यमंत्री बने थे। बिप्लब कुमार देब को बीजेपी का दूसरा सबसे युवा सीएम कहा जाता है। उनसे पहले योगी आदित्यनाथ बीजेपी के सबसे युवा सीएम हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो