
Maharashtra News: भाजपा नेता किरीट सोमैया ने 'स्कूल जिहाद' शब्द का उपयोग करते हुए सनसनीखेज आरोप लगाए हैं। उनका दावा है कि मुंबई शहर में चल रहे 164 स्कूल पूरी तरह गैर-कानूनी हैं, जिनमें से 152 स्कूल मुस्लिम आबादी वाले क्षेत्रों में स्थित हैं। सोमैया के अनुसार, शिक्षा की आड़ में बड़े पैमाने पर 'लैंड जिहाद' किया जा रहा है, जिसके पीछे किसी अंतरराष्ट्रीय षड्यंत्र की संभावना है। उन्होंने कहा कि भू-माफिया सरकारी संपत्तियों पर कब्जा कर बच्चों के भविष्य को संकट में डाल रहे हैं।
किरीट सोमैया ने दावा करते हुए कहा, हमने खुद इन स्कूलों का दौरा किया और वीडियो जारी कर बताया कि कई जगह पर तो स्कूल के नाम पर बिल्डिंग बनाई गई है और बाद में वहां मस्जिद खड़ी कर दी गई. कहीं मंदिर की जगह हड़प कर भी ऐसे स्कूल बनाए गए और इसके नाम पर स्कूल जिहाद किया।
किरीट सोमैया ने महानगरपालिका प्रशासन से मांग अवैध स्कूलों को तुरंत बंद किए जाने और दोषियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग करने को कहा है। सोमैया ने बताया, बीएमसी में अब बीजेपी की सत्ता आई है इसलिए तत्परता से कार्रवाई होगी। लिस्ट सामने आने के बाद बीएमसी मेयर ने तुरंत कार्रवाई की बात कही है। अगर ये कार्रवाई नहीं करेंगे तो मैं खुद बीएमसी दफ्तर के सामने खड़ा मिलूंगा।
उन्होंने आगे बताया, इन स्कूलों में 145 इंग्लिश स्कूल है, 4 हिंदी और 4 मराठी हैं। 11 तो उर्दू मीडियम के स्कूल हैं। इन सभी को मुस्लिम लैंड माफिया ने जमीन पर कब्जा करने के लिए इसे स्कूल का नाम दिया है। किरीट सोमैया के मुताबिक उन्होंने जिन स्कूलों का दौरा किया है जो मानखुर्द, गोवंडी, कुर्ला, मालवणी में हैं जो बहुल मुस्लिम इलाका है. बीजेपी नेता सोमैया ने कहा, बच्चों के नाम से ये लोग लैंड जिहाद कर रहे हैं। इन स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को पास के स्कूल में शिफ्ट किया जाएगा।
किरीट सोमैया ने कोचिंग क्लासेस के नाम पर लड़कियों को फंसाने की साजिश का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि एसआईटी धीरे-धीरे इसकी परतें खोल रही है। पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाना और उन्हें आश्वासन देना हमारा कर्तव्य है। किरीट सोमैया ने महानगरपालिका प्रशासन से मांग की कि अवैध स्कूलों को तुरंत बंद किया जाए और दोषियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। सोमैया का कहना है कि ये स्कूल न केवल अवैध हैं, बल्कि शहर की जमीन हड़पने और सांप्रदायिक एजेंडे को बढ़ावा देने का माध्यम भी बन रहे हैं।
Updated on:
20 Apr 2026 05:55 pm
Published on:
20 Apr 2026 05:52 pm
बड़ी खबरें
View Allमुंबई
महाराष्ट्र न्यूज़
ट्रेंडिंग
