नई दिल्ली। सत्ता के नशे में चूर तो आपने कई नेता देखे होंगे। पद और ताकत के मद में आकर ये चुनने वाली जनता को ही कुछ नहीं समझते। कुछ ऐसा ही कारनामा किया है केंद्रीय मंत्री और बंगाल से सांसद बाबुल सुप्रियो ने। दरअसल मंत्री साहब दिव्यांगों के एक कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे। यहां वे स्टेज पर भाषण दे रहे थे, लेकिन अचानक एक शख्स वहां चलने लगा जो मंत्री महोदय को खटक गया। बस फिर क्या था वे भड़क गए और बोले 'मैं तुम्हारे पैर तोड़कर तुम्हें व्हीलचेयर दे सकता हूं।' मंत्री महोदय के इन बिगड़े बोलों का वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।