1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

उपेंद्र कुशवाहा ने सीता के किरदार से की भाजपा की तुलना, पर्दे के पीछे उड़ता है सिगरेट का धुंआ

उपेंद्र कुशवाहा ने भाजपा पर साधा निशाना दरभंगा में चुनाव प्रचार के दौरान बोला हमला सीता के किरदार से की भाजपा की तुलना

2 min read
Google source verification

image

Mohit sharma

Apr 25, 2019

Upendra Kushwaha

उपेंद्र कुशवाहा ने सीता के किरदार से की भाजपा की तुलना, पर्दे के पीछे उड़ता है सिगरेट का धुंआ

नई दिल्ली। एनडीए छोड़कर महागठबंधन में शामिल होने वाले राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (आरएलएसपी) के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा ने गुरुवार को भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि रामलीला के मंचन में एक व्यक्ति सीता का किरदार निभाता है और उन्ही का वेश धारण करता है। जब पर्दा उठता है तो सीता के वेश में वह व्यक्ति सामने आता है, जिसको देखकर रामलीला देखने आए लोग अपना सिर झुका लेते हैं, लेकिन अगर आप पर्दे के पीछे जाते हैं तो उन्हीं सीताजी को सिगरेट पीते देख जा सकता है। यह भाजपा का चेहरा है।

दिल्ली: आम आदमी पार्टी ने जारी किया घोषणा पत्र, सातों सीटों पर अकेले लड़ रही चुनाव

गिरिराज सिंह के विवादित बोल— अगर कब्र के लिए चाहिए तीन हाथ जमीन तो गाना होगा वंदेमातरम

वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

उपेंद्र कुशवाहा के बयान वाला यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। दरअसल कुशवाहा दरभंगा में बिहार के महागठबंधन प्रत्याशी अब्दुल बारी सिद्दीकी का प्रचार करने पहुंचे थे। इस दौरान कुशवाहा भाजपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने भाजपा की तुलना रामलीला के पात्र सीता से कर दी। आपको बता दें कि राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (आरएलएसपी) नेता उपेंद्र कुशवाहा ने भाजपा की अगुवाई वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) को छोड़ दिया था।

पीएम मोदी के इंटरव्यू पर ममता बनर्जी का तंज, 'कुर्ते—मिठाई तो ठीक लेकिन वोट नहीं मिलेगा'

उपेंद्र कुशवाहा का 2019 के लोकसभा चुनाव में बिहार में सीटों के बटवांरे को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से मतभेद चल रहा था। इसके बाद कुशवाहा ने बिहार में महागठबंधन का दामन थाम लिया था। वहीं, गिरिराज सिंह ने भरे मंच से मुस्लिम समुदाय के लोगों के लोगों को चेतावनी दे डाली। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि अगर कब्र के लिए तीन हाथ जगह चाहिए तो इस देश में भारत माता के जयकारों के साथ वंदेमातरम गाना होगा। केंद्रीय मंत्री ने जब यह बात कही तो उस समय मंच पर भाजपा अध्यक्ष अमित शाह भी मौजूद थे। आपको बता दें कि गिरिराज सिंह बिहार की बेगूसराय लोकसभा सीट से एनडीए के उम्मीदवार हैं।

Indian Politics से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

Lok sabha election Result 2019 से जुड़ी ताज़ातरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download patrika Hindi News App.

Story Loader