14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

चार साल में पहली बार उत्तराखंड को मिला स्वास्थ्य मंत्री, जानिए किसे मिला कौन सा विभाग

मंगलवार को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कैबिनेट के विभागों का बंटवारा किया गया। मुख्यमंत्री धामी ने न्याय, सूचना, तकनीकी शिक्षा, नागरिक उड्डयन, वित्त, वाणिज्य कर समेत 12 विभाग अपने पास रखा है।

2 min read
Google source verification
uttarakhand-cabinet-ministers.jpg

Uttarakhand Got Health Minister For First Time In Four Years, Know Cabinet Ministers Portfolios Distribution Detail

देहरादून। उत्तराखंड को नया मुख्यमंत्री मिलने के बाद अब चार साल में पहली बार स्वास्थ्य मंत्री भी मिल गया है। मंगलवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कैबिनेट के विभागों का बंटवारा किया गया। मुख्यमंत्री धामी ने न्याय, सूचना, तकनीकी शिक्षा, नागरिक उड्डयन, वित्त, वाणिज्य कर समेत 12 विभाग अपने पास रखा है। इससे पहले मुख्यमंत्री रहे तीरथ सिंह रावत के पास 20 और त्रिवेंद्र सिंह रावत के पास 50 से अधिक विभाग थे।

वहीं, कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज को लोक निर्माण विभाग, डॉ.हरक सिंह रावत को ऊर्जा और यशपाल आर्य को आबकारी विभाग समेत कई अन्य विभागों की जिम्मेदारी दी गई है। मुख्य सचिव एसएस संधू ने विभागों के बंटवारे की अधिसूचना जारी की।

यह भी पढ़ें :- सत्ता संभालते ही विवादों में घिरे उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी, 2015 के एक ट्वीट पर छिड़ा विवाद

बता दें कि सीएम पद की दौड़ में शामिल डॉ.धनसिंह रावत को स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग दिया गया है। डॉ.रमेश पोखरियाल निशंक के बाद डॉ.धनसिंह रावत दूसरे स्वास्थ्य मंत्री हैं। इससे पहले कांग्रेस सरकार में सुरेंद्र सिंह नेगी स्वास्थ्य मंत्री थे।

जानिए किसे मिला कौन सा विभाग मिला

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी :- मुख्यमंत्री धामी ने अपने पास सिर्फ 12 विभाग रखे हैं। इनमें मंत्रिपरिषद, वित्त, न्याय, सूचना, तकनीकी शिक्षा, नागरिक उड्डयन, कार्मिक एवं अखिल भारतीय सेवाओं का संस्थापना विषयक कार्य, सतर्कता, सुराज, भ्रष्टाचार उन्मूलन एवं जनसेवा, गृह, कारागार, नागरिक सुरक्षा एवं होमगार्ड एवं अर्द्धसैनिक बल, राज्य संपत्ति, राजस्व, वाणिज्य कर, स्टांप एवं निबंधन, नियोजन शामिल है।

डॉ. धनसिंह रावत :- डॉ. धन सिंह रावत के पास 5 विभाग हैं। इनमें स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा, सहकारिता, प्रोटोकॉल, आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास, उच्च शिक्षा शामिल है।

सतपाल महाराज :- सतपाल महाराज को 8 विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इनमें सिंचाई, बाढ़ नियंत्राण, लघु सिंचाई, जलागम प्रबंधन, भारत नेपाल उत्तराखंड नदी परियोजनाएं, पर्यटन, संस्कृति एवं धर्मस्व, लोक निर्माण विभाग शामिल है।

डॉ. हरक सिंह रावत :- हर सिंह रावत को 7 विभागों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इनमें आयुष, आयुष शिक्षा, ऊर्जा एवं वैकल्पिक ऊर्जा, वन, पर्यावरण संरक्षण एवं जलवायु परिवर्तन, श्रम, कौशल विकास एवं सेवायोजन शामिल है।

यह भी पढ़ें :- Uttarakhand New CM: सीएम पुष्कर सिंह धामी को दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर, बोले- पार्टी की उम्मीदों पर खरा उतरने की करेंगे कोशिश

सुबोध उनियाल :- सुबोध उनियाल के पास 7 विभाग हैं। इनमें कृषि, कृषि शिक्षा, कृषि विपणन, उद्यान एवं कृषि प्रसंस्करण, उद्यान एवं फलोद्योग, रेशम विकास, जैव प्रौद्योगिकी शामिल है।

अरविंद पांडे :- अरविंद पांडे को 6 विभागों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इनमें विद्यालय शिक्षा (बेसिक), विद्यालय शिक्षा (माध्यमिक), खेल, युवा कल्याण, पंचायती राज, संस्कृत शिक्षा शामिल है।

यशपाल आर्य :- यशपाल आर्य को 6 विभागों की जिम्मेदारी दी गई है। इनमें परिवहन, समाज कल्याण, अल्पसंख्यक कल्याण, छात्र कल्याण, निर्वाचन और आबकारी शामिल है।

बंशीधर भगत:- बंशीधर भगत को 5 विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। इनमें विधायी एवं संसदीय कार्य, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले, शहरी विकास, आवास, सूचना एवं विज्ञान प्रौद्योगिकी शामिल है।

बिशन सिंह चुफाल :- बिशन सिंह चुफाल को चार विभागों की जिम्मेदारी दी गई है। इनमें पेयजल, वर्षा जल संग्रहण, ग्रामीण निर्माण और जनगणना शामिल है।

रेखा आर्या :- रेखा आर्य को चार विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। इनमें महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास, पशुपालन, दुग्ध विकास, मत्स्य शामिल है।

गणेश जोशी :- गणेश जोशी को चार विभाग दिए गए हैं। इनमें सैनिक कल्याण, उद्योगिक विकास, लघु सूक्ष्म एवं मध्यम उद्यम, खादी एवं ग्रामोद्योग शामिल हैं।

यतीश्वरानंद :- यतीश्वरानंद को चार विभाग दिए गए हैं, जिनमें भाषा, पुनर्गठन, गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग, ग्राम्य विकास शामिल हैं।