27 जुलाई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कुछ इस तरह से होली खेलते थे वाजपेयी और लालू, देखें यादगार तस्वीरें

जब नेताओं की होली की बात हो तो देश के भूतपूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी और आरजेडी के प्रमुख लालू प्रसाद यादव याद आते हैं।
3 min read
Google source verification
atal bihari vajpaee playing holi

इस अंदाज में होली मनाते थे भूतपूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी।

नई दिल्ली। होली के पर्व पर राजनीति के धुर विरोधी साथ-साथ दिखाई देते हैं। हमारे राजनेता इस पर्व को अपने गिले-शिकवे मिटाकर धूमधाम से मनाते आए हैं। एक-दूसरे को गुलाल लगाकर खुशियां बांटते हैं। जब नेताओं की होली की बात हो तो देश के भूतपूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी और आरजेडी के प्रमुख लालू प्रसाद यादव की याद आ जाती है।

उत्तर भारत में इस त्योहार को राजनेताओं की होली लंबे अरसे से खास रही है। भूतपूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी से लेकर कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी, मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से लेकर आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव, हर दल के नेता होली के रंग में सराबोर दिखते रहे हैं।

अटल जी की खास होली

अटल बिहारी वाजपेयी पहले ऐसे नेता हैं, जो कभी राजनीतिक द्वेष को लेकर नहीं चलते थे। खासकर होली के पर्व को वह हमेशा से धूमधाम से मनाया करते थे। 2004 के लोकसभा चुनाव से पहले होली के दौरान वाजपेयी ने कहा था कि जनता उन्हें दोबारा वोट देकर जीता रही है। उन्हें पूरी उम्मीद थी सरकार सत्ता में वापसी कर रही है। होली के रंग में सराबोर वाजपेयी ने लोगों से अपील की थी कि सभी मतभेदों को भुलाकर होली खेलें और एक नई शुरुआत करें।

लालू यादव की शानदार होली

लालू हमेशा से विवादों से जुड़े रहे हैं। मगर सत्ता में रहते हुए उन्होंने हर त्योहार को बेहतर तरह से मनाया है। खासकर होली उनके जीवन में खास पर्व रहा है। उनके होली खेलने के तरीकों को आज भी याद किया जाता है। आरजेडी सुप्रीमो की कुर्ता फाड़ होली 1997 और 2000 के बीच भी खूब शानदार रही। हालत ये थी कि विपक्षी दलों के नेता भी इस होली समारोह में हिस्सा लेने के लिए आते थे।

हालांकि, साल 2017 में होली का रंग लालू परिवार के लिए फीका दिखा और उसके बाद 2018 और 2019 में इस परिवार ने होली समारोह का आयोजन धूमधाम से नहीं हो सका। परिवार ने 2018 में लालू यादव की सजा का हवाला दिया, जबकि 2019 में पुलवामा में हुए सीआरपीएफ काफिले पर हमले के कारण इस समारोह से दूरी बनाई थी।

सोनिया और राहुल की होली

सोनिया गांधी और पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की शीला दीक्षित जैसी सीनियर कांग्रेसी नेता के साथ एआईसीसी में होली खेलने की तस्वीरे आज भी चर्चित हैं। अन्य पार्टियों की तरह देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस भी होली जमकर मनाती है।

खास अंदाज में होली मनाते हुए दिखाई देते हैं शिवराज सिंह

शिवराज सिंह चौहान भी खास अंदाज में होली मनाते हुए दिखाई देते हैं। इस मौके पर मिठाइयां बांटने से लेकर ढोल नंगाड़े तक बजाते दिखाई दिए। इस त्योहार को वे बड़ी धूमधाम से मनाते हैं।