
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोशल मीडिया पर दुनिया में सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले नेताओं में से एक हैं। पीएम मोदी भी खुद कई आम लोगों को ट्विटर पर फॉलो करते हैं,लेकिन कई बार अपने विवादित बयान को लेकर उनके फॉलोवर चर्चा में आ चुके हैं। ऐसे नहीं है कि सिर्फ प्रधानमंत्री ही आम लोगों को फॉलो करते हैं बल्कि उनके कैबिनेट के ज्यादातर दिग्गज नेता जनता से रूबरू होने के लिए आम लोगों को फॉलो करते हैं। ऐसे ही एक आम लेकिन बेहद घटिया सोच रखने वाले शख्स को देश की रक्षा मंत्री, खेल राज्य मंत्री और पेट्रोलियम मंत्री फॉलो कर रहे हैं। जो विश्व हिंदू परिषद से ताल्लुक रखता है और मुस्लिम समुदाय के लिए बहुत गंदी मानसिकता रखता है।
ड्राइवर मुस्लिम था तो कैब कैंसल कर दी
पिछले कई दिनों से सोशल मीडिया पर एक तस्वीर और एक ट्वीट तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें एक शख्स ने ओला कैब बुक करने के बाद कैंसिल कर दिया और उसका स्क्रीन शॉट शेयर किया है। इस शख्स ने अपनी कैब इसलिए कैंसिल की है, क्योंकि जो ड्राइवर कैब लेकर आ रहा था वो इस्लाम धर्म को मानने वाला था। इतना ही नहीं उस शख्स ने अपनी पोस्ट में जो शब्द लिखें हैं वह किसी भी धर्म के मानने वाले नेकदिल इंसान को बर्दाश्त नहीं होगा।
'जिहादी को नहीं देना चाहता पैसा'
अभिषेक मिश्रा नाम के यूजर ने 20 अप्रेल,2018 को अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से एक ट्वीट किया। जिसमें उसने ओला कैब की डिटेल के स्क्रीनशॉट को शेयर करते हुए लिखा, ओला कैब बुकिंग कैंसिल कर दी, क्योंकि ड्राइवर मुस्लिम था। मैं अपना पैसा जिहादी लोगों को नहीं देना चाहता हूं।
सोशल मीडिया पर ट्रोल
सोशल मीडिया पर अभिषेक मिश्रा जमकर ट्रोल हो रहा है। जहां कई लोग पोस्ट की आलोचना कर रहे हैं तो कुछ समर्थन में भी हैं।
ओला ने लगाई लताड़
सोशल मीडिया पर ये ट्वीट वायरल होने और धर्म के आधार पर बुकिंग कैंसिल करने पर ओला प्रबंधन भड़क गया है। ओला ने अपने आधिकारिक ट्वीट हैंडल से अभिषेक को लताड़ लगाई है। लिखा है कि, ओला भी बिलकुल हमारे देश की तरह धर्मनिरपेक्ष है। हम जाति, धर्म, जेेंडर या पंथ के आधार पर अपने ड्राइवर, कर्मचारी और ग्राहकों के साथ भेदभाव नहीं करते हैं। हम अपने सभी ग्राहकों, ड्राइवर और भागीदारों के साथ समान और सम्मान वाला व्यवहार करते हैं और अन्य से भी यही आग्रह करते हैं।
फॉलोवर्स में कई केंद्रीय मंत्री
अभिषेक ने सोशल मीडिया पर खुद को विश्व हिंदू परिषद का सदस्य बताया है। फेसबुक पेज पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ हाथ मिलाते हुए तस्वीर भी लगा रखी है। अभिषेक के वेरिफाइड ट्विटर अकाउंट को करीब 14 हजार से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। जिनमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कैबिनेट के कई केंद्रीय मंत्री शामिल हैं। इनमें निर्मला सीतारमन, राज्यवर्धन सिंह राठौर, धर्मेंद्र प्रधान, पीयूष गोयल, महेश शर्मा और आप से निष्कासित दिल्ली के पूर्व मंत्री कपिल मिश्रा भी हैं।
Published on:
23 Apr 2018 06:24 pm
बड़ी खबरें
View Allराजनीति
ट्रेंडिंग
