नई दिल्ली। संयुक्त राज्य अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के आगमन पर अहमदाबाद के कलाकार हवाई अड्डे पर शंखनाद करेंगे। कलाकारों का कहना है कि हम डोनाल्ड ट्रंप के स्वागत के लिए शंखनाद करेंगे। शंखनाद से दोनों देश के बीच बेहतर माहौल बनेगा। बता दें कि अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप और बेटी इवांका ट्रंप के साथ 24 फरवरी को भारत आएंगे।