15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजनीति

वीडियो स्टोरी : 40 घंटे बाद मिला नहर में गिरी बालिका का शव

-नहर की तली में झाडिय़ों के बीच अटका था, गलने लगा था शरीर

Google source verification

खरगोन

image

Gopal Joshi

Jun 28, 2023

खरगोन.
गोगांवा थाना क्षेत्र में कुंडिया फाटा स्थित इंदिरा सागर परियोजना की नहर में सोवमार-मंगलवार की रात बाइक सवार एक शख्स दो बेटियों सहित नहर में गिर गया था। रात से ही एक बेटी गायब थी। गोगांवा पुलिस सहित एसडीआरएफ की टीम सर्चिंग में जुटी रही। बुधवार सुबह करीब 10.30 बजे उसका शव घटना स्थल से करीब दो किमी दूर नहर की तली में झाडिय़ों के बीच फंसा मिला है। शव को बाहर निकाला गया है। करीब 40 घंटे पानी में रहने की वजह से शरीर गलने लगा था। ्र
गोगांवा टीआई प्रवीण आर्य ने बताया सोमवार रात करीब 8.30 बजे गावसन निवासी मुकेश पिता काशीराम देवले पत्नी सूरजबाई व दो बेटियों रिंकू (8) व किरण (10) साल के साथ पीपलगोन से अपने गांव गावसन लौट रहा था। कुंडिया फाटे के नजदीक इंदिरा सागर परियोजना की नहर के पास अंधे मोड़ में उसका संतुलन बिगड़ा व मुकेश दो बेटियों सहित नहर में जा गिरा। उसकी पत्नी सूरज सडक़ पर गिरी। मुकेश के मुताबिक व छोटी बेटी रिंकू को तो निकालकर ले आया लेकिन किरण का कोई पता नहीं चला है। उसे ढंूढने के लिए सोमवार रात से ही गोगांवा पुलिस व एसडीआरएफ की टीम लगातार सर्चिंग कर रही थी। मंगलवार रात तक भी किरण का कोई सुराग नहीं लग पाया था। नहर का वॉटर लेवल कम हो और बच्ची का पता चले इसके लिए नहर का पानी वेदा नदी में भी छोड़ा गया ।

नहर में उतारी नाव, रामपुरा तक तलाशा
टीआई ने बताया एसडीआरएफ नाव व लाईफ जैकेट की मदद से दो दिन सतत नहर की सर्चिंग की। रामपुरा तक तलाश किया। नहर का वॉटर लेवल कम करने के लिए दयालपुरा के नजदीक से पानी को वेदा नदी में छोड़ा गया, बुधवार सुबह सर्चिंग पूरी हुई।