7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

विजय बहुगुणा ने हरीश रावत को भेजा मानहानि का नोटिस

विजय बहुगुणा के वकील ने इस मामले में हरीश रावत को झूठे और निराधार आरोपों के लिए मानहानि का नोटिस भेजा
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Puneet Parashar

•

Updated: 5 Apr 2016, 5:02 PM IST

Vijay Bahuguna

Vijay Bahuguna

देहरादून। उत्तराखंड सरकार में बगावत को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा पर निशाना साध रहे वर्तमान मुख्यमंत्री हरीश रावत को अब मानहानि मामले से भी जूझना होगा। विजय बहुगुणा के वकील ने इस मामले में हरीश रावत को झूठे और निराधार आरोपों के लिए मानहानि का नोटिस भेजा है।

पूर्व मुख्यमंत्री बहुगुणा के अधिवक्ता राजेश्वर सिंह ने नोटिस में बीती 18 मार्च को विधानसभा में विनियोग विधेयक पारित नहीं होने का जिक्र करते हुए निवर्तमान मुख्यमंत्री हरीश रावत और विधानसभा अध्यक्ष पर अवैधानिक तरीके से विधानसभा सदस्यता रद करने की बात कही है। इस मामले में विधानसभा अध्यक्ष के आदेश को हाईकोर्ट में चुनौती दी गई है।

नोटिस में कहा गया कि निवर्तमान मुख्यमंत्री हरीश रावत ने स्टिंग आपरेशन में खुद पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों से ध्यान हटाने के लिए भाजपा के सहयोग से उनकी सरकार गिराने के लिए बहुगुणा के खाते में 25 करोड़ जमा कराने के झूठे और निराधार आरोप लगाए हैं। इसके लिए 27 मार्च से लेकर चार अप्रैल तक पत्रकार वार्ता, जनसभाओं और अखबारों में प्रकाशित खबर का जिक्र किया गया है।