ममता बनर्जी ने पीएम मोदी से मुलाकात से पहले मंगलवार को ही प्रशांत किशोर (Prashant Kishor) के अलावा कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात की, जिनमें कमलनाथ एवं आनंद शर्मा आदि शामिल हैं। ममता बनर्जी का कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्षा सोनिया गांधी, दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और एनसीपी प्रमुख शरद पवार समेत विपक्षी दलों के कई अन्य नेताओं से भी कल (बुधवार) मुलाकात करने का कार्यक्रम निर्धारित है। वह कल तृणमूल कांग्रेस के सांसदों के साथ भी बैठक करेंगी।