11 जुलाई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Cockroach Janta Party: आखिर क्यों बनाया कॉकरोच जनता पार्टी पेज, फाउंडर अभिजीत दीपके ने बताया मकसद

CJP movement: CJP ने अपने पोस्ट में कहा कि कॉकरोच सिर्फ एक प्रतीक नहीं, बल्कि उन युवाओं की पहचान है जिन्हें अक्सर नजरअंदाज किया जाता है...
2 min read
Google source verification

भारत

image

Ashib Khan

May 25, 2026

Cockroach Janta Party latest news

कॉकरोच जनता पार्टी

Cockroach Janta Party News: सोशल मीडिया पर इन दिनों कॉकरोच जनता पार्टी (Cockroach Janta Party) जमकर सुर्खियां बटौर रही है। वहीं अब इसके फाउंडर अभिजीत दीपके ने इसका मकसद बता दिया है। अभिजीत ने कहा कि उनका मकसद युवाओं की आवाज उठाने वाला एक स्वतंत्र और युवा-आधारित आंदोलन खड़ा करना है। इंस्टाग्राम पर 2.28 करोड़ से ज्यादा फॉलोअर्स जुटाने के बाद यह प्लेटफॉर्म बेरोजगारी, पेपर लीक और सिस्टम में जवाबदेही की कमी से परेशान युवाओं की नाराजगी का बड़ा मंच बनता जा रहा है।

पोस्ट में क्या कहा? 

CJP ने अपने पोस्ट में कहा कि कॉकरोच सिर्फ एक प्रतीक नहीं, बल्कि उन युवाओं की पहचान है जिन्हें अक्सर नजरअंदाज किया जाता है, लेकिन वे हार नहीं मानते। संगठन ने दावा किया कि देश के करोड़ों युवा अपनी आवाज बुलंद करने के लिए लंबे समय से इंतजार कर रहे थे।

पोस्ट में X अकाउंट हटाए जाने, सोशल मीडिया हैंडल हैक करने की कोशिशों और कथित बदनाम करने वाले अभियानों पर भी सरकार और विरोधियों पर निशाना साधा गया।

CJP ने बताई अपनी विचारधारा

CJP ने अपनी विचारधारा को संविधान-आधारित बताते हुए कहा कि वह महात्मा गांधी, डॉ भीमराव अंबेडकर, जवाहरलाल नेहरू, भगत सिंह और नेताजी सुभाष चंद्र बोस जैसे नेताओं से प्रेरणा लेता है। 

संगठन ने स्पष्ट किया कि उसका फोकस शिक्षा, रोजगार, पर्यावरण और संस्थागत पारदर्शिता जैसे मुद्दों पर रहेगा और वह पार्टी राजनीति में उतरे बिना युवाओं की आवाज उठाएगा। साथ ही आने वाले दिनों में 2 करोड़ से ज्यादा समर्थकों से सुझाव लेकर उन्हें अभियान और संगठित कार्रवाई में बदलने की बात कही गई है।

CJP के खिलाफ याचिका हुई दायर

हालांकि, CJP की बढ़ती लोकप्रियता के साथ विवाद भी बढ़ रहे हैं। राजा चौधरी नाम के एक व्यक्ति ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर CBI जांच की मांग की है। उनका आरोप है कि CJI सूर्यकांत की अदालत में की गई कॉकरोच टिप्पणी का इस्तेमाल राजनीतिक ब्रांडिंग और व्यावसायिक फायदे के लिए किया जा रहा है।

इसी बीच पंजाब पुलिस ने लोगों को फर्जी CJP सदस्यता लिंक से सावधान रहने की चेतावनी दी है। पुलिस के मुताबिक व्हाट्सऐप पर ऐसे लिंक वायरल हो रहे हैं, जिन पर क्लिक करते ही फोन हैक हो सकता है और बैंकिंग जानकारी चुराई जा सकती है।

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग