30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बंगाल में भाजपा, कांग्रेस को बड़ा झटका, दोनों दलों के 300 कार्यकर्ताओं ने तृणमूल का थामा दामन

पश्चिमी बंगाल में भाजपा और कांग्रेस को झटका दोनों दलों के सैकड़ों नेताओं ने एक साथ छोड़ दी पार्टी विधानसभा चुनाव से पहले पार्टियों को झटका
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Prashant Kumar Jha

•

Updated: 3 Dec 2019, 10:45 AM IST

tmc

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में हाल ही में हुए विधानसभा उपचुनाव में तृणमूल कांग्रेस को तीनों सीटों पर जीत मिलने के बाद विपक्षी पार्टियों के नेताओं का टीएमसी में आने का सिलसिला जारी है। रविवार को कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी के 300 से ज्यादा कार्यकर्ता सत्ताधारी पार्टी में शामिल हो गए।

मालदा जिले के रतुआ 2 समुदाय विकास खंड के मीरजादपुर में हुए आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान पार्टी की जिला अध्यक्ष व पूर्व सांसद मौसम बेनजीर नूर ने कांग्रेस और भाजपा छोड़कर आए कार्यकर्ताओं का तृणमूल में आने पर स्वागत किया।

ये भी पढ़ें:दो बच्चों की गला घोंटकर पति ने बिल्डिंग से पत्नियों के साथ कूदकर की आत्महत्या

ये भी पढ़ें: रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, 2 साल में बेरोजगार युवाओं की संख्या में बड़ा इजाफा

सीएम ममता की विकासवादी सोच से पार्टी में शामिल हुए कार्यकर्ता

मौसम ने नवागंतुक कार्यकर्ताओं के हाथ में पार्टी का झंडा थमाया। उन्होंने कहा, "हम मालदा को विकास की राह पर ले जाने के लिए मिलजुल कर काम करेंगे।"तृणमूल में शामिल हुए कार्यकर्ताओं में से एक ने कहा, "मुख्यमंत्री ममता बनर्जी राज्य में जिस तरह के विस्मयकारी विकास कार्य कर रही हैं, उसमें भागीदारी करने के लिए हम तृणमूल में शामिल हुए हैं।"

ये भी पढ़ें: कार में लिफ्ट देने के बहाने स्कूल टीचर ने महिला के साथ होटल में किया रेप

उपचुनाव में TMC को मिली बड़ी जीत

बता दें कि पिछले दिनों तृणमूल कांग्रेस ने विधानसभा उपचुनाव की तीनों सीटों- कालीगंज, खड़गपुर सदर और करीमपुर पर जीत दर्ज की। विधानसभा चुनाव में जाने से पहले पार्टी की यह बड़ी जीत मानी जा रही है।