30 दिसंबर 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सड़क पर घूमता दिखा ‘सफेद हाथी’ : लोग बोले- ये तो भगवान इंद्र का ऐरावत है, आप भी देखें वीडियो

- सफेद हाथी पर टिकी निगाहें- सड़क पर इंद्र के ऐरावत जैसा सफेद हाथी- आश्चर्य में पड़े लोगों की लगी भीड़- सफेद हाथी का वीडियो वायरल

2 min read
Google source verification
News

सड़क पर घूमता दिखा 'सफेद हाथी' : लोग बोले- ये तो भगवान इंद्र का ऐरावत है, आप भी देखें वीडियो

इन दिनों सोशल मीडिया पर एक सफेद हाथी का वीडियो खासा चर्चा का विषय बना हुआ है। जानकारी के अनुसार, वीडियो मध्य प्रदेश के सागर का है, जहां एक महावत द्वारा अपने हाथी पर की गई कलाकारी लोगों के बीच काफी चर्चित हो रही है। वायरल वीडियो में सड़क पर नजर आने वाला सफेद हाथी लोगों के लिए बड़ी हैरानी का सबब बना हुआ है। कुछ लोग इसे थाईलैंड में पाया जाने वाला सफ़ेद हाथी बता रहे हैं तो कुछ इसे भगवान इंद्र के ऐरावत का नाम दे रहे हैं।


प्राप्त जानकारी के अनुसार, वायरल वीडियो में दो हाथी रोड पर चलते हुए दिखाई दे रहे हैं। इनमें से एक हाथी अपने सामान्य गहरे रंग का है जो आगे - आगे चल रहा है। ठीक उसके पीछे एक और सफेद सा दिखाई देने वाला मस्ती में झूमता हुआ हाथी भी दिखाई दे रहा है। यही सफेद से दिखने वाला हाथी इन दिनों खासा चर्चा का विषय बना हुआ है।

यह भी पढ़ें- ये क्या ! अस्पताल के बाहर ही शुरु हुआ झाड़फूंक का खेल, वीडियो चौंका देगा


जानें सफेद हाथी की सच्चाई

सफेद दिखाई देने वाला हाथी असल में सामान्य गहरे रंग का ही हाथी है। इस हाथी को जैन समाज के द्वारा आयोजित 108 श्री मजजिंद्र पंचकल्याणक महोत्सव में शामिल करने के लिए लाया गया था। पंचकल्याणक में इंद्र का वाहक ऐरावत की तरह दिखाने के लिए महावत के द्वारा इसे छुई मिट्टी के रंग से रंगा गया था। यही कारण है कि, हाथी सफेद रंग का दिखाई दे रहा था। हालांकि, महावत द्वारा कलाकारी करने के बाद जब ये हाथी सागर की सड़कों से गुजरा तो देखने वालों का हुजूम इसके साथ साथ चलने लगा। लोग देखते ही रह गए, कुछ लोगों ने इसके वीडियो भी बना लिए जो अब सोशल मीडिया पर खासा वायरल हो रहे हैं।