4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कूड़ा डालो पैसा कमाओ : हर कूड़े की होती है अपनी कीमत – योगी आदित्‍यनाथ

अभी तक स्‍वच्‍छ भारत मिशन थैंक्‍सलेस जॉब रहा है, लेकिन अब यूपी के स्‍वच्‍छ एटीएम में कूड़ा डालने पर बदले आपको मिलेगा पैसा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Dhirendra Kumar Mishra

•

Updated: 8 Feb 2018, 9:58 AM IST

swachh atm

नई दिल्‍ली. यूपी में स्वच्छ भारत मिशन को सफल बनाने के लिए यूपी के सीएम योगी आदित्‍यनाथ ने अब उसे कमाई का जरिया बना दिया। इसके लिए लखनऊ में जगह-जगह बैंक एटीएम की तरह स्‍वच्‍छ एटीएम लगाए गए हैं। यह एक ऐसा एटीएम है जिसमें कूड़ा डालने पर बदले में पैसे मिलेंगे। एटीएम मशीन ठीक से काम कर रहा है या नहीं, इस बात की जांच के लिए बुधवार देर रात को हजरतगंज स्थिति सीएम योगी एटीएम पर पहुंच गए। और एटीएम का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने मशीन की खासियत को देखकर उसे बनाने की वाले की तारीफ की।

कूड़ा न फेंकने की हिदायत
उन्‍होंने कहा कि अब लोग सार्वजनिक स्थलों पर इधर-उधर कूड़ा फेंकने से बचेंगे। सीएम ने कहा कि हर कूड़े की एक कीमत होती है और मशीन में डालने वालों को उसकी कीमत मिलेगी। उन्होंने लोगों को सार्वजनिक स्थलों पर कूड़ा न फेंकने की हिदायत भी दी। उन्‍होंने इसके बारे में टेक एक्‍सपर्ट्स से जानकारी भी हासिल की। टेक्‍स एक्‍सपर्ट्स ने कहा कि एटीएम को डिजिटल इंडिया से कनेक्‍ट करने से स्वच्छ भारत मिशन को साकार करना आसान हो गया है। उसके बाद सीएम ने कहा कि यह मशीन एक नया इनोवेशन है, जिसने ये साबित किया है कि कूड़े की भी एक कीमत होती है। जिसका लाभ हर कोई उठा सकता है।

ई-वॉलेट में जाएगा पैसा
आपको बता दूं कि स्वच्छ एटीएम का उद्घाटन मंगलवार को नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना ने किया था। यह मशीन राजधानी में हजरतगंज व 1090 चौराहे पर लगाई गई है। इसकी खासियत है कि यह कूड़ा डालने पर 10 पैसे से 2 रुपए तक देगी।

क्या है इसकी खासियत
मशीन में एक प्लास्टिक की बोतल डालने पर एक रुपया मिलेगा। कांच की बोतल डालने पर दो रुपया मिलेगा। जो भी कैश मिलेगा, वो ई-वॉलेट में आएगा। मशीन में आधार कार्ड रीडर लगा है, जिससे कूड़ा डालने वाले की पहचान होगी। मशीन से पानी का बिल, मोबाइल का बिल पे कर सक ते हैं। मशीन में 200 मीटर की रेंज तक की फ्री वाई-फाई सुविधा भी उपलब्ध है। मशीन से ही कैब भी बुक की जा सकती है।