
फिल्मों से दूर रहने वाली ये एक्ट्रेस आज भी चलाती है सबसे महंगी कार, गैराज में लगा है लग्जरी कारों का जखीरा
अभिनेत्री और मॉडल ईशा कोप्पिकर आज अपना 42वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। 19 सितंबर, 1976 में जन्मी ईशा ने हिंदी, तमिल, तेलुगू, कन्नड़ और मराठी फिल्मों में काम किया है। ईशा ने बॉलीवुड में आमदनी अठन्नी खर्चा रुपया, प्यार इश्क और मोहब्बत, कयामत, हम तुम, क्या कूल हैं हम, डॉन जैसी बेहतरीन फिल्मों में भी काम किया है। आज हम यहां ये जानेंगे कि ईशा किन कारों में चलती हैं।
मर्सिडीज-बेंज एम-क्लास एमएल 250 सीडीआई ( Mercedes-Benz M-Class ML 250 CDI )
इंजन और पावर
इंजन और पावर की बात की जाए तो इस एसयूवी में 2143 सीसी का 4 सिलेंडर वाला इंजन दिया गया है जो कि 203.3 बीएचपी की पावर और 500 न्यूटन मीटर का टार्क जनरेट करता है। माइलेज की बात की जाए तो ये एसयूवी प्रति लीटर में 15.26 किमी का माइलेज देती है। अधिकतम रफ्तार की बात की जाए तो एसयूवी 210 किमी प्रति घंटे की स्पीड से दौड़ सकती है। ये एसयूवी मात्र 9 सेकंड में 0-100 किमी की स्पीड पकड़ सकती है।
फीचर्स
फीचर्स की बात की जाए तो इस कार में पावर स्टीयरिंग, पावर विंडो, डिजिटल लॉक, इलेक्ट्रिक एडजेस्टेबल सीट, ड्राइविंग एक्सपीरियंस कंट्रोल इको, ड्यूल टोन कंट्रोल और म्यूजिक सिस्टम जैसे फीचर्स दिए गए हैं। सेफ्टी फीचर्स की बात की जाए तो इस एसयूवी, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम, ईबीडी, सेंट्रल लॉकिंग, पार्किंग सेंसर, चाइल्ड सेफ्टी लॉक, एंटी थेफ्ट अलार्म, पावर डोर लॉक ब्रेक असिस्ट जैसे फीचर्स दिए गए हैं। 5 सीट वाली ये एसयूवी 7 स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से लैस होकर आती है।
कीमत
कीमत की बात की जाए तो इस एसयूवी की एक्स शोरूम कीमत लगभग 65 लाख रुपये है।
Updated on:
19 Sep 2018, 9:16 AM IST
Published on:
19 Sep 2018, 9:16 AM IST
बड़ी खबरें
View Allपॉपुलर कार और बाइक
ऑटोमोबाइल
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.