
असल जिंदगी में ये सुपरकार चलाते हैं बड़े पर्दे के 'बाजीराव' रणवीर सिंह
आज बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता रणवीर सिंह (Ranveer Singh) अपना 33वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। अपनी एक्टिंग और डांस से लोगों का दिल जीतने वाले रणवीर सिंह को लग्जरी कारों का भी खास शौक है। 6 जुलाई, 1985 को मुंबई में जन्मे रणवीर सिंह ने 2010 में आई फिल्म 'बैंड बाजा बारात' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। आज हम यहां जानेंगे कि उनके गैराज में कौन-कौन सी शानदार कारें मौजूद हैं।
मर्सिडीज-बेंज ई-क्लास (Mercedes Benz E-class)
मर्सिडीज-बेंज ई-क्लास में 3982 सीसी का इंजन दिया गया है जो कि 603.46 बीएचपी की पावर जनरेट करता है। 5 सीट वाली ये कार प्रति लीटर में 18 किमी की दूरी तय कर सकती है। कीमत की बात की जाए तो इस कार की एक्स शोरूम कीमत लगभग 1 करोड़ रुपये है।
टोयोटा लैंड क्रूजर प्राडो (Toyota Land Cruiser Prado)
टोयोटा लैंड क्रूजर प्राडो में 3-लीटर का इंजन दिया गया है जो कि 170 बीएचपी की पावर करता है। टोयोटा की ये दमदार एसयूवी प्रति लीटर में 11 किमी का माइलेज देती है। कीमत की बात की जाए तो इस एसयूवी की कीमत लगभग 93 लाख रुपये है।
जगुआर एक्सजेएल (Jaguar XJL)
जगुआर एक्सजेएल में 2993 सीसी का इंजन दिया गया है जो कि 301 बीएचपी की पावर जनरेट करता है। 5 सीट वाली ये कार प्रति लीटर में 14.47 किमी का माइलेज देती है। इस कार में ‘6969’ की नंबर प्लेट है। कीमत की बात की जाए तो इस कार की एक्स शोरूम कीमत लगभग 1 करोड़ रुपये और नंबर प्लेट की कीमत अलग से है।
मर्सिडीज-बेंज जीएलएस (Mercedes-Benz GLS)
मर्सिडीज-बेंज जीएलएस में 5461 सीसी का इंजन दिया गया जो कि 577 बीएचपी की पावर जनरेट करता है। 7 सीट वाली ये एसयूवी प्रति लीटर में 11 किमी का माइलेज देती है। कीमत की बात की जाए तो इस एसयूवी की एक्स शोरूम कीमत लगभग 1.5 करोड़ रुपये है।
Published on:
6 Jul 2018, 12:38 PM IST
बड़ी खबरें
View Allपॉपुलर कार और बाइक
ऑटोमोबाइल
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.