इसी के साथ वॉल्वो इसी साल के आखिर में अपनी एक और धांसू एसयूवी एक्ससी-60 को बेंगलुरु स्थित प्लांट में असेंबल करना शुरू कर देगी। वोल्वो के एमडी के अनुसार, अब आने वाले समय में इलेक्ट्रिक कारों का ही दौर है और ये कारें लंबे समय तक के लिए बनने वाली हैं। कंपनी भारत के साथ-साथ दुनिया के अन्य देशों में भी अपने कारोबार को बढ़ा रही है। फिलहाल वॉल्वो प्लग-इन हाइब्रिड मॉडल एक्ससी-90 एक्सीलेंस (Volvo XC90 Excellence) भारत में 1.31 करोड़ रुपये की कीमत में मिलती है, लेकिन भारत में तैयार होने की वजह से इसकी कीमत कम हो सकती है।