
कम बजट के चलते यदि आप भी अपनी मनपसंद कार नहीं खरीद पा रहे है तो अब टेशन फ्री हो जाइए। आज हम आपको ऐसी कारों के बारे में बताने जा रहे है जो कि आपके बजट में होगी। इन कारों की कीमत से 3 से 5 लाख रुपए के बीच में आएगी। बजट कार्स की लिस्ट में सबसे पहला नाम आता है रेनो इंडिया की पॉपुलर हैचबैक कार क्विड का। इसके एंट्री लेवल मॉडल Renault Kwid RXE की दिल्ली एक्सशोरूम कीमत 3.03 लाख रुपए है। यह कार 5678rpm पर 54PS की पॉवर प्रोड्यूस करती है।
मारुति सुजुकी की आॅल्टो 800 कार की गिनती बेस्ट सेलिंग कार्स में होती है। Maruti Suzuki Alto 800 LXI की दिल्ली एक्सशोरूम कीमत 3.06 लाख से शुरु होती है। इसमें 796 cc का इंजन लगा है और इसका माइलेज 23.7kmpl का है।
Hyundai Eon: हुंडई मोटर्स ने भी लोगों के बजट को ध्यान में रखते हुए स्मॉल बजट कार ईआॅन को उतारा है। इसके Hyundai Eon D-Lite की दिल्ली एक्सशोरूम कीमत 3.29 लाख रुपए है। इसमें 814 सीसी का इंजन लगा है जो कि 4000 आरपीएम पर 75 न्यूटन मीटर का टॉर्क पैदा करती है।
Mahindra KUV100 NXT: महिन्द्रा की KUV100 NXT कार को भी आम लोगों के बजट को ध्यान में रखते हुए उतारा गया है। Mahindra KUV100 NXT K2 6STR की दिल्ली एक्सशोरूम कीमत 4.39 लाख रुपए है। यह कार 5500 आरपीएम पर 82 पीएस की शक्ति पैदा करती है।
Tata Tigor: टाटा मोटर्स की हैचबैक कार टिगोर की गिनती भारत में बेची जाने वाली बजट कार्स में होती है। Tata Tigor Revotron XE की दिल्ली एक्सशोरूम प्राइस 4.65 लाख रुपए है। टाटा ने अपनी इस कार में 1.05-litre Revotorq three-cylinder engine दिया हैं। इस इंजन के साथ यह कार 69 bhp की पॉवर और 140 न्यूटन मीटर का अधिकतम टॉर्क जनरेट करती है। कंपनी ने इसके इंजन को 5—स्पीड मैन्युअल गियरबॉक्स से लैस किया है। तो आप भी घर लाएं 3 से 5 लाख के बीच बजट कार्स।
Published on:
27 Dec 2017 09:33 am
बड़ी खबरें
View Allपॉपुलर कार और बाइक
ऑटोमोबाइल
ट्रेंडिंग
