8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इन लग्जरी और शानदार कारों में चलते हैं वीरेंद्र सहवाग

टेस्ट क्रिकेट में वनडे की तरह खेलने वाले सहवाग निजी जिंदगी में बेहतरीन कारों के शौकीन हैं। आज हम आपको उन कारों के बारे में बता रहे हैं जो सहवाग चलाते हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Sajan Chauhan

•

Updated: 20 Oct 2018, 11:04 AM IST

Virender sehwag

इन लग्जरी और शानदार कारों में चलते हैं वीरेंद्र सहवाग

भारत के सबसे विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग आज अपना 39वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। 20 अक्टूबर, 1978 को नजफगढ़ दिल्ली में जन्मे सहवाग ने क्रिकेट में बहुत से रिकॉर्ड्स अपने नाम किए हैं। टेस्ट क्रिकेट में वनडे की तरह खेलने वाले सहवाग निजी जिंदगी में बेहतरीन कारों के शौकीन हैं। आज हम आपको उन कारों के बारे में बता रहे हैं जो सहवाग चलाते हैं।

ये भी पढ़ें- करोड़ों का बिजनेस संभालता है ये 'Bigg Boss 12' कंटेस्टेंट, चलाता है ये महंगी कारें

बेंटले कॉन्टिनेंटल फ्लाइंग स्पर (Bentley Continental Flying Spur)
इंजन और पावर की बात की जाए तो इस बेंटले कॉन्टिनेंटल फ्लाइंग स्पर कार में 6.0 लीटर का वी-8 इंजन दिया गया है जो कि 616 बीएचपी की पावर और 800 एनएम का टार्क जनरेट करता है। 5 सीटर वाली ये कार 12.5 किमी प्रति लीटर का माइलेज देती है। कीमत की बात की जाए तो इस लग्जरी बेंटले कॉन्टिनेंटल फ्लाइंग स्पर कार की एक्स शोरूम कीमत लगभग 3.4 करोड़ रुपये है।

ये भी पढ़ें- देखिए दुनिया की सबसे तेज Bike से, फीचर्स ऐसे कि कारों में भी नहीं देखे होंगे

बीएमडब्ल्यू 7 सीरीज ( BMW 7 Series )
इंजन और पावर की बात की जाए तो इस बीएमडब्ल्यू 7 सीरीज सैलून में 6592 सीसी का 12 सिलेंडर वाला इंजन दिया गया है जो कि 600 बीएचपी की पावर और 800 न्यूटन मीटर का टार्क जनरेट करेगा। माइलेज की बात की जाए तो ये लग्जरी कार प्रति लीटर में 7.46 किमी का माइलेज दे सकती है। ये कार सिर्फ 3.7 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटे की स्पीड पकड़ लेती है। अधिकतम रफ्तार की बात की जाए तो ये कार 250 किमी प्रति घंटे की स्पीड से दौड़ सकती है। कीमत की बात की जाए तो इस कार की एक्स शोरूम कीमत लगभग 1.5 करोड़ रुपये है।

ये भी पढ़ें- Audi को भी धूल चटा रही है भारत की ये सबसे सस्ती Sedan, 1 लीटर में देती है 28.09 किमी का माइलेज