
FFF
आज रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ( Vladimir Putin ) अपना 66वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। 7 अक्टूबर, 1952 को सेंट पीटर्सबर्ग रूस में जन्में स्टाइलिश नेता पुतिन सबसे ज्यादा सेफ और कस्टम मेड लग्जरी आर्मरड कार में घूमते हैं। यहां जानें कैसी है ये लिमोजिन कार और कैसे हैं इसके हाइटेक फीचर्स।
इंजन और पावर की बात की जाए तो इस कार में 6.6 लीटर का V-12 इंजन दिया है जो कि 860 बीएचपी का पावर और 880 न्यूटन मीटर का टार्क जनरेट करता है। 9 स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन को रूस में बनाया गया है जो कि इसे ज्यादा ताकत देता है। इस कार का कुल वजन आर्मर की वजह से 6.5 टन है। इस कार के ताकतवर इंजन को पोर्शे ने बनाया है। इस कार की खास बात ये है कि ये पानी में डूबती नहीं है और सबमरीन की तरह तैरती है। इस कार में नाइट विजन कैमरा, आंसू गैस तोप और 8 इंच मोटी प्रोटेक्शन लेयर दी गई है।
इस कार का इंटीरियर काफी ज्यादा शानदार है, जो कि सभी तरह के कनेक्टिविटी फीचर्स से लैस है। इस कार पर अगर गोलाबारी, ग्रेनेड धमाका और मशीन गन से हमला किया जाएगा तो अंदर बैठा व्यक्ति बच सकता है। रासायनिक हमले के वक्त ऑक्सीजन सप्लाई टैंक और ब्लड की भी व्यवस्था है। अगर इस कार का टायर पंचर भी हो जाएगा तो भी ये कार चल सकती है। पुतिन की इस कार का नाम कोर्टेज औरस (Cortege Aurus) है, जिसे बनाने में लगभग 6 वर्ष का समय लगा है। इस कार को रूस के केंद्रीय वैज्ञानिक अनुसंधान ऑटोमोबाइल और मोटर वाहन इंजन संस्थान ने सॉलर्स जेएससी कंपनी से साथ मिलकर बनाया है।
Updated on:
7 Oct 2018, 10:15 AM IST
Published on:
7 Oct 2018, 10:08 AM IST
बड़ी खबरें
View Allपॉपुलर कार और बाइक
ऑटोमोबाइल
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.