5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नए अवतार में आई Maruti Suzuki WagonR, फीचर्स जानकर रह जाएंगे हैरान

मारुति सुजुकी ने अपनी किफायती कार मारुति सुजुकी वैगनआर लिमिटेड एडिशन ( Maruti Suzuki WagonR Limited Edition ) लॉन्च किया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Sajan Chauhan

•

Updated: 6 Oct 2018, 1:06 PM IST

Maruti Suzuki WagonR Limited Edition

नए अवतार में आई Maruti Suzuki WagonR, फीचर्स जानकर रह जाएंगे हैरान

देश की जानी-मानी ऑटोमोबाइल कंपनी मारुति सुजुकी ने फेस्टिव सीजन को ध्यान में रखते हुए अपनी किफायती कार मारुति सुजुकी वैगनआर लिमिटेड एडिशन ( Maruti Suzuki WagonR Limited Edition ) लॉन्च किया है। आइए जानते हैं कैसी है ये कार और कैसे हैं इसके फीचर्स।

मारुति सुजुकी ने इग्निस और स्विफ्ट के बाद पॉप्युलर कार वैगनआर का लिमिटेड एडिशन लॉन्च किया है। मारुति सुजुकी वैगनआर लिमिटेड एडिशन में बहुत से खास फीचर्स शामिल किए गए हैं। इस कार में नए बॉडी ग्राफिक्स, रियर स्पॉइलर, प्रीमियम सीट कवर्स, कुशन सेट हैं, जिसके लिए 25,490 रुपये अलग से एलएक्सआई वेरिएंट के लिए देने होंगे और वीएक्सआई वेरिएंट के लिए 15,490 रुपये देने होंगे। नई वैगनआर में ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, डबल-डिन म्यूजिक सिस्टम, रियर पार्किंग सेंसर,रियंट के लिए लिमिटेड एडिशन के इस पैकेज की कीमत 25,490 रुपये है।

ये भी पढ़ें- भारत में लॉन्च हुई Mercedes-AMG G63, कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश

मारुति सुजुकी के अनुसार, भारत में वैगनआर को ग्राहकों ने हमेशा पसंद किया है और ये छोटी फैमिली के लिए सबसे ज्यादा शानदार कार बनी हुई है। अब वैगनआर लिमिटेड एडिशन के जरिए कंपनी इस फेस्टिव सीजन पर ज्यादा सेलिंग करना चाहती है। नई वैगनआर में इस पैकेज के अलावा कोई बदलाव नहीं हुआ है।

ये भी पढ़ें- Audi के दीवाने हैं ये बॉलीवुड स्टार्स, जानें किसे पसंद है कौन सा मॉडल

इंजन और पावर
इंजन और पावर की बात की जाए तो नई वैगनआर में 1 लीटर का 3 सिलेंडर वाला पेट्रोल इंजन दिया गया है जो कि 68 पीएस की पावर और 90 न्यूटन मीटर का टार्क जनरेट करता है। 5 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन से लैस इंजन काफी ज्यादा दमदरा है। इसी के साथ वीएक्सआई वेरिएंट में ऑटो गियर शिफ्ट का विकल्प भी मिल सकता है और एलएक्सआई वेरिएंट सीएनजी के विकल्प के साथ भी आएगा।

ये भी पढ़ें- बोल्ट से भी तेज दौड़ता है ये भारतीय खिलाड़ी, कार रखता है हवा से तेज चलने वाली

कीमत
कीमत की बात की जाए तो मारुति सुजुकी वैगनआर लिमिटेड एडिशन की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत लगभग 4.15 लाख रुपये से लेकर 5.39 लाख रुपये तक हो सकती है।