5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भारत में लॉन्च हुई Mercedes-AMG G63, कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश

नई जनरेशन मर्सिडीज-एएमजी G63 में 4 लीटर का वी8 बाई टर्बो इंजन है जो कि 585 बीएचपी की पावर और 850 न्यूटन मीटर का टार्क जनरेट करता है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Sajan Chauhan

•

Updated: 5 Oct 2018, 3:41 PM IST

Mercedes AMG G63

भारत में लॉन्च हुई Mercedes-AMG G63, कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश

जर्मनी की जानी-मानी लग्जरी कार निर्माता कंपनी मर्सिडीज ने अपनी बेहतरीन एसयूवी नई जनरेशन मर्सिडीज-एएमजी G63 भारत में लॉन्च कर दी है। मर्सिडीज-बेंज जी63 भारत में सीबीयू यूनिट के तौर पर आती है, जिसकी वजह से इस पर अधिक इंपोर्ट ड्यूटी टैक्स लगता है और कीमत अधिक हो जाती है। आइए जानते हैं कैसी है ये एसयूवी और कैसे हैं इसके फीचर्स।

ये भी पढ़ें- किसी टैंक या फाइटर जेट से ज्यादा सेफ कार में चलते हैं रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन

इंजन और पावर
इंजन और पावर की बात की जाए तो इस एसयूवी में 4 लीटर का वी8 बाई टर्बो इंजन है जो कि 585 बीएचपी की पावर और 850 न्यूटन मीटर का टार्क जनरेट करता है। ये एसयूवी मात्र 4.5 सेकंड में 0 से 100 किमी की रफ्तार पकड़ लेती है। अधिकतम रफ्तार की बात की जाए तो ये एसयूवी 220 किमी प्रति घंटे की स्पीड से दौड़ सकती है। ये एसयूवी 9 स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन से लैस होकर आती और इसके फीचर्स बेहतरीन हैं।

ये भी पढ़ें- कार से भी ज्यादा शानदार फीचर्स से लैस है TVS का ये स्कूटर, 1 लीटर में 62km का माइलेज देगा

मर्सिडीज-बेंज भारत में लग्जरी एसूयवी को लेकर काम कर रही है। मर्सिडीज की फ्लैगशिप एसयूवी जी63 ऊंची पसंद करने वालों के लिए बाजार में पेश की गई है। ये एसयूवी पुराने वेरिएंट के मुकाबले ज्यादा बड़ी और ज्यादा पावरफुल है। ये एसयूवी भारत में जी-क्लास का पहला एएमजी वेरिएंट है, जिसमें नया इंजन दिया है।

बदलावों की बात की जाए तो इस एसयूवी में कई बढ़े बदलाव किए गए हैं। फीचर्स की बात की जाए तो इस एसयूवी में ऑल राउंड एलईडी हेडलैंप, क्लस्टर डीआरएलएस, नई फ्रंट ग्रिल, वर्टिकल स्लॉट्स, AMG बंपर मैट इरिडियम सिल्वर, बड़ी साइड एयर इनलेट्स फिनिश्ड, साइड एग्जॉस्ट, फ्लेयर्ड व्हील आर्क्स, 22 इंच रिम, ब्रेक कैपिलर्स, क्रोम ट्रीटमेंट, एएमजी बैजिंग दी गई है।

कीमत
कीमत की बात की जाए तो इस एसयूवी की एक्स शोरूम कीमत लगभग 2.19 करोड़ रुपये है।