
10 लाख के अंदर आएंगी ये शानदार कारें, 1 लीटर में देंगी 28 किमी से ज्यादा का माइलेज
अगर आप 10 लाख के बजट में नई कार खरीदने के बारे में विचार कर रहे हैं तो आज हम आपको भारत में बिकने वाली 3 ऐसी बेहतरीन कारों के बारे में बता रहे हैं जो अधिक माइलेज देती हैं, लुक बेहतरीन और कीमत बहुत ही ज्यादा किफायती है।
मारुति सुजुकी सियाज
इंजन और पावर की बात करें तो इस कार के डीजल वेरिएंट में 1248 सीसी का इंजन दिया गया है जो कि 88.5 बीएचपी की पावर और 200 न्यूटन मीटर का टार्क जनरेट करता है। 5 सीट वाली ये कार प्रति लीटर डीजल में 28.09 किमी का माइलेज देती है। पेट्रोल वेरिएंट में 1373 सीसी का पेट्रोल इंजन दिया गया है जो कि 91.1 बीएचपी की पावर और 130 न्यूटन मीटर का टार्क जनरेट करता है। कीमत की बात करें तो इस कार की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत लगभग 8.19 लाख रुपये है।
मारुति सुजुकी विटारा ब्रेजा
इंजन और पावर की बात की जाए तो इस एसयूवी में 1248 सीसी का 4 सिलेंडर वाला डीडीआईएस इंजन दिया गया है जो कि 89 बीएचपी की पावर और 200 न्यूटन मीटर का टार्क जनरेट करता है। 2 व्हील ड्राइव इस गाड़ी में 48 लीटर ईंधन की क्षमता वाला फ्यूल टैंक दिया गया है। ये एसयूवी 5 स्पीड मैनुअल और 5 स्पीड आॅटोमैटिक गियरबॉक्स ऑप्शन के साथ भी उपलब्ध है। अधिकतम रफ्तार की बात की जाए तो ये एसयूवी 172 किमी प्रति घंटे की स्पीड से दौड़ सकती है। कीमत की बात की जाए तो इस एसयूवी की एक्स शोरूम कीमत लगभग 7.52 से 10.49 रुपये तक है।
हुंडई क्रेटा
इंजन और पावर की बात की जाए तो इस कार में 1591 सीसी का 16-वी वीटीवीटी इंजन दिया गया है जो कि 121.3 बीएचपी की पावर और 151 न्यूटन मीटर का टार्क जनरेट करता है। 5 सीट वाली ये एसयूवी प्रति लीटर में 22.1 किमी का माइलेज देती है। ये एसयूवी 6 स्पीड गियर मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ आती है। कीमत की बात की जाए तो हुंडई क्रेटा की एक्स शोरूम कीमत लगभग 9.44 से 15.04 लाख रुपये तक है।
Published on:
5 Oct 2018, 3:10 PM IST
बड़ी खबरें
View Allकार
ऑटोमोबाइल
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.