
किसी टैंक या फाइटर जेट से ज्यादा सेफ कार में चलते हैं रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ( Vladimir Putin ) अपने डेलिगेशन के साथ गुरुवार को भारत आए हैं। फिलहाल भारत दौर पर आए हुए पुतिन इस बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मिलकर रणनीतिक संबंधों पर बात करेंगे। आज हम आपको इस मौके पर सबसे ज्यादा फिट और स्टाइलिश नेता पुतिन की कार के बारे में बता रहे हैं। पुतिन सबसे ज्यादा सेफ और कस्टम मेड लग्जरी आर्मरड कार में घूमते हैं। आइए जानते हैं कैसी है पुतिन की कार और कैसे हैं इसके फीचर्स।
इंजन और पावर
इंजन और पावर की बात की जाए तो इस कार में 4.4 लीटर वी8 टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन दिया गया है जो कि 600 बीएचपी का पावर और 880 न्यूटन मीटर का टार्क जनरेट करता है। 9 स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन को रूस में बनाया गया है जो कि इसे ज्यादा ताकत देता है। इस कार का कुल वजन आर्मर की वजह से 5 टन से ज्यादा है। इस कार के ताकतवर इंजन को पोर्शे ने बनाया है।
इंटीरियर
इंटीरियर की बात की जाए तो इस कार का इंटीरियर काफी ज्यादा शानदार है, जो कि सभी तरह के कनेक्टिविटी फीचर्स से लैस है। इस कार पर अगर गोलाबारी, ग्रेनेड धमाका और मशीन गन से हमला किया जाएगा तो अंदर बैठा व्यक्ति बच सकता है। रासायनिक हमले के वक्त ऑक्सीजन सप्लाई टैंक और ब्लड की भी व्यवस्था है। अगर इस कार का टायर पंचर भी हो जाएगा तो भी ये कार चल सकती है।
पुतिन की इस कार का नाम कोर्टेज औरस (Cortege Aurus) है, जिसे बनाने में 5 वर्ष से ज्यादा का समय लगा है। इस कार को रूस के केंद्रीय वैज्ञानिक अनुसंधान ऑटोमोबाइल और मोटर वाहन इंजन संस्थान ने सॉलर्स जेएससी कंपनी से साथ मिलकर बनाया है। इस कार को रूस के Federal Protective Service (FSO) द्वारा पहले इस्तेमाल की जाने वाली सुरक्षित कार मर्सिडीज एस 600 पुलमैन Mercedes S600 Pullman की जगह लाया गया है। इस कार को रूस में ही बनाया गया है, जिसे बनाने के लिए बॉश (Bosch) और पोर्शे (Porsche) की मदद ली गई है। लुक और डिजाइन की बात की जाए तो ये कार देखने में रोल्स रॉयस फैंटम जैसी लगती है।
Updated on:
5 Oct 2018, 11:33 AM IST
Published on:
5 Oct 2018, 11:33 AM IST
बड़ी खबरें
View Allकार
ऑटोमोबाइल
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.