5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

टाइटेनिक फिल्म की ये खूबसूरत एक्ट्रेस चलाती है ऐसी कारें कि देखने वालों की लग जाती है भीड़

टाइटेनिक फिल्म की वजह से पूरी दुनिया में मशहूर में केट एलिजाबेथ विंसलेट आज इन बेहतरीन और लग्जरी कारों में नजर आती हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Sajan Chauhan

•

Updated: 5 Oct 2018, 10:05 AM IST

Kate Winslet

इस हॉलीवुड एक्ट्रेस के पास हैं ऐसी ऐसी कारें कि देखने वालों की लग जाती है भीड़

यूके की जानी-मानी सिंगर और एक्ट्रेस केट विंसलेट ( Kate Winslet ) आज अपना 43वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। 5 अक्टूबर, 1975 को यूके में जन्मी में केट एलिजाबेथ विंसलेट ने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। सेंस एंड सेंसिबिलिटी और टाइटेनिक जैसी फिल्मों में काम कर चुकी केट को बहुत से अवार्ड भी मिल चुके हैं। मात्र 19 वर्ष की उम्र में हेवेनली क्रीएचर्स फिल्म से करियर की शुरुआत करने वाली केट के पास ये बेहतरीन और लग्जरी कार मौजूद हैं।

लैंड रोवर डिस्कवरी ( Land rover discovery ) इंजन और पावर की बात की जाए तो इस एसयूवी में 1999 सीसी का 4 सिलेंडर वाला इंजन दिया गया है जो कि 177 बीएचपी की पावर और 430 न्यूटन मीटर का टार्क जनरेट करता है। माइलेज की बात की जाए तो ये एसयूवी प्रति लीटर डीजल में 12.97 किमी का माइलेज देती है। ये एसयूवी मात्र 10.3 सेकंड में 0-100 किमी की स्पीड पकड़ लेती है और अधिकतम रफ्तार की बात की जाए तो ये एसयूवी 188 किमी प्रति घंटी की स्पीड से दौड़ सकती है। कीमत की बात की जाए तो इस एसयूवी की एक्स शोरूम कीमत लगभग 60 लाख रुपये है।

ऑडी क्यू7 ( Audi Q7 ) इंजन और पावर की बात की जाए तो इस कार में 3.0 लीटर का वी 6 इंजन दिया गया है जो कि 245 बीएचपी की पावर और 600 न्यूटन मीटर का टार्क जनरेट करता है। माइलेज की बात की जाए तो ये एसयूवी प्रति लीटर में 14.7 किमी का दमदार माइलेज देती है। कीमत की बात की जाए तो इस कार की एक्स शोरूम कीमत लगभग 85.18 लाख रुपये है।

बीएमडब्ल्यू एक्स5 ( BMW X5 ) इंजन और पावर की बात की जाए तो इस कार में 2993 सीसी का 6 सिलेंडर वाला इंजन दिया गया है जो कि 254 बीएचपी की पावर और 560 न्यूटन मीटर का टार्क जनरेट करता है। ये कार मात्र 6.9 सेकंड में 0-100 किमी प्रति घंटे की स्पीड पकड़ लेती है। माइलेज की बात की जाए तो ये कार प्रति लीटर में 15.97 किमी का दमदार माइलेज देती है। वहीं अधिकतम रफ्तार की बात की जाए तो ये कार 230 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ती है। कीमत की बात की जाए तो इस कार की एक्स शोरूम कीमत लगभग 82 लाख रुपये है।

लेक्सस एलएक्स470 ( lexus lx 470 ) इंजन और पावर की बात की जाए तो इस कार में 5.6 लीटर का वी8 इंजन दिया गया है जो कि 383 बीएचपी की पावर और 546 न्यूटन मीटर का टार्क जनरेट करता है। माइलेज की बात की जाए तो ये कार प्रति लीटर में 9.6 किमी का दमदार माइलेज देती है। कीमत की बात की जाए तो इस कार की एक्स शोरूम कीमत लगभग 1 करोड़ रुपये है।