5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कार से भी ज्यादा शानदार फीचर्स से लैस है TVS का ये स्कूटर, 1 लीटर में 62km का माइलेज देगा

इस फेस्टिव सीजन को देखते हुए अपना नया स्कूटर टीवीएस जूपिटर ग्रांड ( Tvs Jupiter Grande ) वेरिएंट भारत में लॉन्च किया है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Sajan Chauhan

•

Updated: 5 Oct 2018, 10:39 AM IST

Tvs Jupiter Grande

कार से भी ज्यादा शानदार फीचर्स से लैस है TVS का ये स्कूटर, 1 लीटर में 62km का माइलेज देगा

देश की जानी-मानी दुपहिया वाहन निर्माता कंपनी टीवीएस ने इस फेस्टिव सीजन को देखते हुए अपना नया स्कूटर टीवीएस जूपिटर ग्रांड ( TVS Jupiter Grande ) वेरिएंट लॉन्च किया है। भारत में टीवीएस के स्कूटर्स काफी ज्यादा पसंद किए जाते हैं और जूपिटर को सबसे ज्यादा खास माना जाता है। आइए जानते हैं कैसा है ये स्कूटर और कैसे हैं इसके फीचर्स।

इंजन और पावर
इंजन और पावर की बात की जाए तो इस स्कूटर में 109.7 सीसी का इंजन दिया गया है जो कि 8 पीएस की पावर और 7 न्‍यूटन मीटर का टार्क जनरेट करता है। माइलेज की बात की जाए तो ये स्कूटर 62 किमी प्रति लीटर का माइलेज दे सकता है।

नए जूपिटर में पुराने के मुकाबले कई स्मार्ट फीचर्स दिए गए हैं, इसमें फ्रंट पावर ब्रेक का विकल्प भी दिया गया है। फ्रंट डिस्‍क वाले स्‍कूटर की कीमत 59648 रुपये बताई गई है। ये स्कूटर फिलहाल स्‍टारलाइट ब्‍लू कलर में ही उपलब्ध होगा। इस स्कटूर में एलईडी हेडलैंप, पोजिशन लाइट, क्रॉस स्टिच्‍ड डिजाइन, स्‍टाइलिश सीट, डायमंड कट एलॉय व्हील, क्रोम हाईलाइट, डिजिटल एनालॉग इंस्‍ट्रूमेंट कंसोल, इंडिपेंडेंट एडजेस्टेबल शॉकर्स जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

टीवीएस जूपिटर ग्रांड ( tvs jupiter grande ) स्‍पेशल एडिशन सीरीज का लेटेस्‍ट वेरिएंट है। इस स्कूटर को खासतौर पर युवाओं को ध्यान में रखते हुए लॉन्च किया गया है। टीवीएस कंपनी हर साल ग्राहकों को ध्यान में रखते हुए नए थीम पर स्कूटर लाती है। इस साल कंपनी ने पैरेंट्स ( parents ) थीम को चुना है और उसको सबी पैरेंट्स को सम्‍मानित करने के लिए बनाया गया है।

कीमत
कीमत की बात की जाए तो टीवीएस जूपिटर स्‍मार्ट वर्जन ग्रांड की एक्‍स शोरूम कीमत लगभग 55,936 रुपये तय की गई है। वहीं इसके फ्रंट पावर ब्रेक स्‍कूटर की एक्स शोरूम कीमत लगभग 59,648 रुपये तय की गई है।