5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जगुआर ने पहली इलेक्ट्रिक कार I Pace को Paris Motor Show में किया शोकेस

जगुआर ने पहली बार इलेक्ट्रिक एसयूवी आई-पेस ( Jaguar I-Pace ) के जरिए इलेक्ट्रिक कारों के बाजार में कदम रखा है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Sajan Chauhan

•

Updated: 5 Oct 2018, 12:16 PM IST

Jaguar I-Pace

जगुआर ने पहली इलेक्ट्रिक कार I Pace को Paris Motor Show में किया शोकेस

दुनिया की जानी-मानी लग्जरी कार निर्माता कंपनी जगुआर ने पेरिस मोटर शो में अपनी पहली इलेक्ट्रिक एसयूवी आई-पेस ( Jaguar I-Pace ) को शोकेस किया है। जगुआर ने पहली बार इस एसयूवी को लाकर इलेक्ट्रिक कारों को बनाने की शुरुआत की है। जगुआर ने अपनी इस इलेक्ट्रिक एसयूवी को पहले भी कई मोटर शो में पेश किया हुआ है। आइए जानते हैं कैसी है ये एसयूवी और कैसे हैं इसके फीचर्स।

पावर और स्पेसिफिकेशन
पावर और स्पेसिफिकेशन की बात की जाए तो जगुआर आई-पेस में 2 परमानेंट मैगनेट वाली मोटर दी गई हैं जो कि 395 बीएचपी की पावर और 700 एनएम का टार्क जनरेट करती हैं। इसके साथ इस कार में 90 केडब्ल्यूएच लिथियम ऑयन बैटरी दी गई है जो कि सिर्फ 45 मिनट में 80 प्रतिशत तक चार्ज हो जाती है।

ये भी पढ़ें- किसी टैंक या फाइटर जेट से ज्यादा सेफ कार में चलते हैं रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन

फीचर्स
फीचर्स की बात की जाए तो जगुआर आई-पेस में स्लिम एलईडी हैडलैंप, हनीकॉम्‍ब पैटर्न, नया ग्रिल, चौड़ा सेंट्रल एयरडैम, बड़ी टचस्‍क्रीन डिस्‍प्‍ले दी गई है। ये सभी फीचर्स ड्राइवर की सहूलियत के लिए काफी ज्यादा बेहतरीन हैं। जगुआर की इस इलेक्ट्रिक एसयूवी में क्विक चार्ज कैपेबिलिटी और मैक्सिमम स्‍पेस दिया गया है।

ये भी पढ़ें- कार से भी ज्यादा शानदार फीचर्स से लैस है TVS का ये स्कूटर, 1 लीटर में 62km का माइलेज देगा

स्पीड
स्पीड की बात की जाए तो ये एसयूवी इलेक्ट्रिक होने के बावजूद भी स्‍पीड में कुछ कम नहीं है। जी हां ये एसयूवी सिर्फ 5 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है।

माइलेज
माइलेज की बात की जाए तो ये एसयूवी एक बार चार्ज होकर 450 किमी की दूरी तय कर सकती है।

कीमत
कीमत की बात की जाए तो फिलहाल इस कार की कीमत के बारे में कोई आधिकारिक रूप से जानकारी नहीं मिली है।