5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बोल्ट से भी तेज दौड़ता है ये भारतीय खिलाड़ी, कार रखता है हवा से तेज चलने वाली

महेंद्र सिंह धोनी रफ्तार के बड़े शौकीन है और तेज रफ्तार से दौड़ने वाली कारें रखते हैं। आज हम आपको उनकी उन कारों के बारे में बता रहे हैं जो कि स्पीड में सबसे आगे हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Sajan Chauhan

•

Updated: 5 Oct 2018, 4:11 PM IST

Mahendra Singh Dhoni

बोल्ट से भी तेज दौड़ता है ये भारतीय खिलाड़ी, कार रखता है बुलेट ट्रैन जैसे तेज चलने वाली

भारतीय क्रिकेट टीम के सबसे सफल कप्तान महेंद्र सिंह धोनी वैसे तो बल्लेबाज और विकेट कीपर ही हैं, लेकिन जब बात दौड़ने की आती है तो धोनी किसी भी धावक से तेज दौड़ सकते हैं। धोनी रफ्तार के बड़े शौकीन है और तेज रफ्तार से दौड़ने वाली कारें रखते हैं। आज हम आपको धोनी की उन कारों के बारे में बता रहे हैं जो कि स्पीड में सबसे आगे हैं।

धोनी के पास ये बेहतरीन कारें मौजूद हैं...

फरारी 599 जीटीओ ( Ferrari 599 GTO )
इंजन और पावर की बात की जाए तो इस कार में 6.0 लीटर का वी-12 इंजन दिया गया है जो कि 661 एचपी की पावर और 620 न्यूटन मीटर का टार्क जनरेट करता है। कीमत की बात की जाए तो इस सुपर कार की एक्स शोरूम कीमत लगभग 2.56 करोड़ रुपये है।

ये भी पढ़ें- किसी टैंक या फाइटर जेट से ज्यादा सेफ कार में चलते हैं रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन

ऑडी क्‍यू7 ( Audi Q7 )
इंजन और पावर की बात की जाए तो इस लग्जरी एसयूवी में 2967 सीसी का दमदार इंजन है जो कि 249 बीएचपी की पावर जनरेट करता है। 7 सीट वाली ये एसयूवी प्रति लीटर में 14.75 किमी का माइलेज देती है। कीमत की बात की जाए तो इस इस लग्जरी एसयूवी की एक्स शोरूम कीमत लगभग 85 लाख रुपये है।

ये भी पढ़ें- कार से भी ज्यादा शानदार फीचर्स से लैस है TVS का ये स्कूटर, 1 लीटर में 62km का माइलेज देगा

हमर एच2 ( Hummer H2 )
इंजन और पावर की बात की जाए तो इस लग्जरी एसयूवी में 6.2 लीटर का इंजन दिया गया है जो कि 393 बीएचपी की पावर और 563 न्यूटन मीटर का टार्क जनरेट करता है। 6 स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स वाली ये कार प्रति लीटर में 5.1 किमी का माइलेज देती है। कीमत की बात की जाए तो इस एसयूवी की एक्स शोरूम कीमत लगभग 1 करोड़ रुपये है।

लैंड रोवर फ्रीलैंडर 2 ( Land Rover Freelander 2 )
इंजन और पावर की बात की जाए तो इस एसयूवी में 2.2 लीटर का इंजन दिया गया है जो कि 187 बीएचपी की पावर और 420 न्यूटन मीटर का टार्क जनरेट करता है। कीमत की बात की जाए तो इस एसयूवी की एक्स शोरूम कीमत लगभग 50 लाख रुपये है।