7 दिसंबर 2025,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

प्रतापगढ़ में बनेंगे 248 सामुदायिक स्वच्छता परिसर, 66 कचरा संग्रहण केन्द्र

248 community sanitation complexes, 66 garbage collection centers to be built in Pratapgarh

2 min read
Google source verification
प्रतापगढ़ में बनेंगे 248 सामुदायिक स्वच्छता परिसर, 66 कचरा संग्रहण केन्द्र

प्रतापगढ़ में बनेंगे 248 सामुदायिक स्वच्छता परिसर, 66 कचरा संग्रहण केन्द्र


प्रतापगढ. निदेशालय स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) व ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग के निर्देशानुसार द्वितीय चरण वर्ष 2022-23 में जिले की सभी ग्राम पंचायतो में 248 सामुदायिक स्वच्छता परिसर व 66 कचरा सग्रहण केन्द्र निर्माण शुरू किए गए।
जिला कलेक्टर सौरभ स्वामी ने बताया की वर्ष 2022-23 मे स्वीकृत सामुदायिक स्वच्छता परिसर प्रतापगढ़ 38, धरियावद 44 सुहागपुरा 34, छोटीसादड़ी 36 अरनोद 19. दलोट 26 धमोतर 35, पीपलखूंट 16, व कचरा संग्रहण केन्द्र निर्माण के कार्य प्रतापगढ़ 12, धरियावद 17, पीपलखूंट 1, छोटीसादड़ी 5 अरनोद 12. दलोट 13, धमोतर 6 का शुभारभ ग्राम पंचायतो द्वारा किया गया। जिससे की ग्राम पंचायत के विभिन्न सार्वजनिक स्थानो पर शौचालयो की उपलब्धता हो सकेगी एवं गांवो में ठोस एवं तरल कचरे का निस्तारण सबंन्धित व्यवस्थाएं आमजन को हासिल हो सकेगी। जिससे गांव में अस्वच्छता के कारण होने वाली बीमारियों से ग्रामीण को बचाया जा सकेगा। साथ ही यह भी बताया की जिले के सभी गांव को स्वच्छ सुंदर एवं आदर्श बनाने के लिए सभी जनप्रतिनिधि एवं गांव के ग्रामीणजन स्वच्छता अभियान को सफल बनाने के लिए आगे आए ताकि हम आने वाले पीढिय़ों को एक स्वच्छ सुंदर वातावरण देकर जाएं।
इस निर्माण के शुभारंभ में ग्राम पंचायत के सरपंच ग्राम विकास अधिकारी व ग्रामीणों ने भाग लिया।
दलोट. पंचायत समिति दलोट में स्वीकृत सामुदायिक स्वच्छता परिसर एवं कचरा संग्रहण केंद्र का पंचायत समिति के ग्राम पंचायतों में शुरुआत हुई। पंचायत समिति दलोट के विकास अधिकारी लक्ष्मीलाल यादव ने बताया कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत पंचायत समिति के ग्राम पंचायतों में सामुदायिक स्वच्छता शनिवार को किया गया। विकास अधिकारी ने की दलोट पंचायत समिति में शनिवार को सामुदायिक स्वच्छता परिसर की शुरुआत की गइ। विकास अधिकारी ने बताया कि इस सामुदायिक स्वच्छता परिसर का निर्माण होने पर ग्रामीण इसका उपयोग करेंगे। राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में विकास अधिकारी लक्ष्मीलाल यादव, दलोट ग्राम विकास अधिकारी बाबूलाल मीणा, सरपंच बालूराम मालिवाड, उपसरपंच कन्हैयालाल पाटीदार, कनिष्ठ तकनीकी सहायक विनोद मीणा, चन्देरा ग्राम विकास अधिकारी हरिङ्क्षसह राठौर, एसबीएम ब्लॉक कॉर्डिनेटर प्रवीण सुथार, विद्यालय का स्टाफ मौजूद रहा।
मोखमपुरा. स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के अंतर्गत वर्ष 2022-23 के लिए सामुदायिक स्वच्छता परिसर व कचरा संग्रहण केंद्र निर्माण कार्य की शुरुआत पंचायत समिति प्रतापगढ़ के सभी ग्राम पंचायतों में हुई। विकास अधिकारी पवन तलाईच ने बताया कि जिला कलक्टर के निर्देशानुसार वर्ष 2022-23 स्वीकृत जिला परिषद द्वारा 38 सामुदायिक स्वच्छता परिसर व 12 कचरा संग्रहण केंद्र निर्माण का शुभारंभ ग्राम पंचायतों द्वारा किया गया। जिससे ग्राम पंचायत के सार्वजनिक स्थानों पर शौचालयों की उपलब्धता हो सकेगी। गांवो में ठोस एवं तरल कचरे का निस्तारण संबंधित व्यवस्थाए आमजन को हासिल हो सकेगी। उक्त निर्माण में ग्राम पंचायतों के सरपंच ग्राम विकास अधिकारी व ग्रामीणों ने भाग लिया।
अरनोद. स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के अंतर्गत वर्ष 2022-23 के लिएयहां ग्राम पंचायत की ओर से सामुदायिक स्वच्छता परिसर का निर्माण कार्य शुरू किया गया। विकास अधिकारी सम्पतलाल खटीक ने बताया कि पंचायत समिति अरनोद की 20 ग्राम पंचायत में आज एक साथ सामुदायिक शौचालयों का विभिन्न विद्यालयों एवं उप स्वास्थ्य केंद्र ग्राम पंचायत पर सरपंच ओर जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों की उपस्थिति में कार्य शुरू कराया गया। जिनका निर्माण कार्य आगामी 2 महीने में पूरा किए जाना हैं। प्रत्येक सामुदायिक शौचालय के लिए साढ़े तीन लाख रुपए स्वीकृत है। अरनोद सरपंच संगीता राणा, नोगावां सरपंच रामलाल मीणा, चूपना सरपंच राजेश कटारा, लुपड़ी सरपंच जगदीश मीणा, अचनारा सरपंच सिद्धार्थ कटारा, मोहेड़ा सरपंच ओमप्रकाश मीणा, मोवाई सरपंच वरदीचंद मीणा ने शौली में स्टाफ ओर वार्ड पंचों के साथ इस कार्य की शुरुआत की।