
विद्यार्थी परिषद ने मनाया समरसता दिवस
प्रतापगढ़. अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अम्बेडकर की पुण्य तिथि पर शुक्रवार को प्रतापगढ़ इकाई द्वारा अम्बेडकर सर्कल पर डॉ. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। कन्या महाविद्यालय में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। नगर मंत्री हेमन्त प्रजापत ने बताया कि जिला संयोजक अंकुश लबाना ने संगठन का परिचय करवाते हुए कार्यक्रम शुरू किया। पूर्व संगठन मंत्री शुभम टेलर ने बताया कि अम्बेडकर ने अपना सारा जीवन हिन्दू धर्म की चतुवर्ण प्रणाली और भारतीय समाज मे सर्वत्र जाति व्यवस्था के विरुद्ध संघर्ष में बिताया। वे स्वतंत्रता सेनानी, भारत के प्रथम कानून मंत्री और भारतीय संविधान के प्रथम वास्तुकार थे। इस तरह विद्यार्थी परिषद ने डॉ. भीमराव अम्बेडकर की पुण्य तिथि 6 दिसम्बर को समरसता दिवस के रूप मनाया। इस दौरान जिला सह संयोजक अमित कजानि प्रान्त कार्यसमिति सदस्य प्रतीक शर्मा छात्रसंघ अध्यक्ष प्रवीण देवड़ा,कार्यकांरणी सदस्य जितेंद्र सेन,जिला छात्रा प्रमुख निशा सुथार नगर छात्रा प्रमुख रेणुका साहू ,अवनि शर्मा,मुकेश सेन,कमलाशंकर मेनारिया,राजकुमार मीणा, नितिन सोनी,भावेश बोराणा,जीवन प्रजापत,आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।
सालमगढ.
बाबासाहेब अंबेडकर की पुण्यतिथि मनाई। सालमगढ़ के राजीव गांधी सेवा केंद्र पर संविधान निर्माता बाबा साहेब अंबेडकर की पुण्यतिथि मनाई गई। इसमें सालमगढ़ में सरपंच प्रकाश मीणा, पंचायत सहायक शांतिलाल मीणा, अंबेडकर मोर्चा के अध्यक्ष रितिक कांगड़े, रवि कांगड़े, राकेश पटेल, दीपक मीणा एवं कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
फोटो....होमगार्ड के कंपनी कमांडर को मुख्य मंत्री ने किया सम्मानित
प्रतापगढ़. गृहरक्षा(होमगार्ड)के प्रशिक्षण केंद्र प्रतापगढ़ के ऑनरेरी कंपनी कमांडर भगवत सिंह को होमगार्ड स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रशंसा पत्र प्रदान किया। होमगार्ड के महानिदेशक राजीव दासोत ने उनकी प्रशंसा भी की। इस अवसर पर प्रतापगढ़ के होमगार्ड जवानों ने उन्हें शुभकामनाएं दी।
Published on:
07 Dec 2019 12:08 pm
बड़ी खबरें
View Allप्रतापगढ़
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
