21 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

महुडिया में प्रशासन ने जणवा समाज की धर्मशाला को करवाया ध्वस्त

प्रतापगढ़.छोटीसादड़ी. उपखंड क्षेत्र बसेड़ी कुंडाल ग्राम पंचायत के महुडिय़ा गांव में बुधवार को प्रशासन ने 15 साल पुराना अतिक्रमण हटवाने की कार्यवाही की गई। इस पर आक्रोशित ग्रामीणों ने मंत्री उदयलाल आंजना का पुतला फूंका। सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई।

3 min read
Google source verification
महुडिया में प्रशासन ने जणवा समाज की धर्मशाला को करवाया ध्वस्त

महुडिया में प्रशासन ने जणवा समाज की धर्मशाला को करवाया ध्वस्त


-=-=-=
आक्रोशित महिलाओं ने जलाया मंत्री आंजना का पुतला
-=-==-
भारी पुलिस बल की मौजूदगी में 15 साल पुराना अतिक्रमण हटाया
==--
एकजुट हुए ग्रामीणों ने सरकार के खिलाफ लगाए नारे
प्रतापगढ़.छोटीसादड़ी. उपखंड क्षेत्र बसेड़ी कुंडाल ग्राम पंचायत के महुडिय़ा गांव में बुधवार को प्रशासन ने 15 साल पुराना अतिक्रमण हटवाने की कार्यवाही की गई। इस पर आक्रोशित ग्रामीणों ने मंत्री उदयलाल आंजना का पुतला फूंका। सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई। गौरतलब है कि यहां पर जणवा समाज की धर्मशाला बनी हुई थी। कार्यवाही के दौरान ग्रामीणों ने प्रशासन का जमकर विरोध किया और एक सप्ताह का समय मांगा। इस पर फरियाद को अनसुना कर प्रशासन ने सख्ती के साथ अतिक्रमण हटा दिया। बुधवार को जणवा समाज की धर्मशाला के बहार सुबह से ही गांव की महिलाएं और युवतियां भजन कीर्तन कर रही थी। महिलाओं को वहां से हटने के लिए प्रशासन ने अलाउंस किया। महिलाओं ने कार्यवाही का विरोध किया तो सख्ती का प्रयोग करने की चेतावनी दी गई। उसके बाद महिलाएं हटी और धर्मशाला को ध्वस्त करने की कार्यवाही की गई। इस दौरान महुडिय़ा गांव में तीन थानों सहित आरएसी, क्यूआरटी का भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। जानकारी अनुसार यह कार्यवाही उपखण्ड अधिकारी के आदेश पर की गई। पुलिस बल की मौजूदगी में तीन जेसीबी से निर्माण को ध्वस्त करने की कार्रवाई शुरू की गई। इस दौरान जणवा समाज के लोगों ने कार्रवाई का विरोध किया। लेकिन प्रशासन ने नहीं सुनी। बाद में करीब दो घंटे तक कार्यवाही कर निर्माण ध्वस्त किया। इस दौरान ग्रामीणों ने सरकार और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। जणवा समाज के पुरुष और महिलाओं ने प्रशासन पर आरोप लगाया कि पूरा प्रशासन नेताओं के दबाव में काम किया जा रहा है। वहीं, ग्रामीणों ने प्रशासनिक अधिकारियों और कर्मचारियों पर राजनीतिक पार्टी के कार्यकर्ता बनकर काम करने का आरोप भी लगाया है।
:=::=:=:=:==:
महिलाओं और युवतियों के छलके आंसू
जणवा समाज की धर्मशाला को अवैध बताते हुए प्रशासन ने विरोध के बावजूद सख्ती के साथ निर्माण ध्वस्त करने की कार्यवाही शुरू की। इस पर कुछ समय पहले प्रसन्नता के साथ भजन कीर्तन करने वाली महिलाएं और युवतियों के आंसू छलक गए। लेकिन अधिकारी टस से मस तक नहीं हुए।
-===-=--=
ग्रामीणों ने मंत्री का जलाया पुतला, की नारेबाजी
महुडिया गांव में प्रशासन द्वारा जणवा समाज की धर्मशाला को अवैध बताकर प्रशासन द्वारा धर्मशाला को ध्वस्त करने के बाद ग्रामीणों का आक्रोश कम नहीं हुआ। मौके पर महिला-पुरुष और बच्चों ने राजस्थान सरकार ओर नेताओं के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान जणवा समाज की महिलाओं ने सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना के खिलाफ नारेबाजी कर उनका पुतला फूंककर विरोध किया।
-=-=--=
पुलिस का भारी जाप्ता रहा तैनात
यहां कार्यवाही के दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया। वहीं, महिला पुलिस की भी तैनाती की गई। एसडीएम विनोद कुमार मल्होत्रा, तहसीलदार मनमोहन गुप्ता, डीवाईएसपी मनीष बडग़ुर्जर, सीआई कपिल पाटीदार, बीडीओ लक्ष्मणलाल खटीक, धोलापानी थानाधिकारी मानसिंह चौहान, एसआई देवीलाल खटीक, भूअभिलेख निरीक्षक दीपक राव मराठा, कमलेश मेनारिया, पटवारी किशन धाकड़, अंकित मोची, धर्मेंद्र जाटव, अबरार हुसैन, ऋतिक शर्मा, प्रशान्त शर्मा सहित बड़ी संख्या भारी पुलिस बल तैनात रहा।
-=-=---=-=

भाजपा ने किया विरोध, प्रशासन पर राजनीति दबाव में कार्य करने का लगाया आरोप
भाजपा नेता भी कार्यवाही के दौरान मौके पर पहुंचे और प्रशासन की कार्यवाही का विरोध किया। प्रशासन पर राजनीतिक दबाव में कार्य करने का आरोप लगाया गया। इस दौरान भाजपा नेता डालचंद जणवा, चित्तौडग़ढ़ भाजपा जिला महामंत्री सोहनलाल आंजना, मंडल अध्यक्ष कैलाशचंद्र गुर्जर, रमेश गोपावत, शांतिलाल मेनारिया, मधुसूदन झाला, राजमल जणवा सहित बड़ी संख्या में कई भाजपा के पदाधिकारी महुडिय़ा गांव पहुंचे। जहां एसडीएम से धर्मशाला ध्वस्त करने की कार्यवाही रोकने और कार्यवाही के लिए कुछ दिनों की मोहलत मांगी। लेकिन प्रशासन ने एक नही सुनी और धर्मशाला को ध्वस्त करने की कार्यवाही की गई।
-===सरकारी आराजी पर अतिक्रमण हटाया
-=-=बसेड़ी कुंडाल ग्राम पंचायत के महुडिया में आराजी संख्या 152 रकबा ०.22 हैक्टर भूमि पर अतिक्रमण कर रखा था। प्रशासन की ओर से इसे नियामानुसार हटाने की कार्यवाही की गई।
=-=-=-=विनोद कुमार मल्होत्रा, एसडीएम, छोटीसादड़ी

-= पंचायती नोहरा ध्वस्त करना निन्दनीय
छोटीसादड़ी क्षेत्र के गांव महुडिय़ा में प्रशासन द्वारा राजनीतिक द्वेषतावश जणवा समाज का नोहरा धराशाही कर दिया गया। किसी समाज के नोहरे को अतिक्रमण के नाम से ध्वस्त करने की पूरे राज्य में यह पहली घटना है। प्रशासन द्वारा इस प्रकार की कार्यवाही की जितनी निन्दा की जाए व कम है। राज्य के मुख्यमंत्री को इस घटना पर संज्ञान लेना चाहिए। कृपलानी ने कहा कि जिस नोहरे को ध्वस्त किया उसे नियमित व आवंटित भी किया जा सकता था। राज्य में भाजपा शासन के समय पूरे राज्य में कई समाजो को जमीने आवंटित की। नोहरे बनवाए व कभी किसी समाज के साथ इस प्रकार की द्वेषता नहीं रखी।
-==श्रीचंद कृपलानी, पूर्व यूडीएच मंत्री