विभाग की अनदेखी का आलम
प्रतापगढ़. जिले में संचालित 108 एंबुलेंस खुद बीमार हो गई है। शुक्रवार शाम को नीमच नाके पर डिवाइडर के टकराने से एक व्यक्ति व घायल हो गया। इस पर लोगों ने 108 एंबुलेंस को फोन पर मंगवाई। यहां एंबुलेंस आने के बाद बंद हो गई। काफी मशक्कत के बाद भी यह स्टार्ट नहीं हुई। ऐसे में लोगों ने धक्का देकर इसे स्टार्ट किया।