धरियावद. धरियावद तहसील क्षेत्र में गत लंबे समय से जारी अघोषित बिजली कटौती सहित अन्य मांगों को लेकर शनिवार सुबह भाजपा किसान मोर्चा ने प्रदर्शन किया। तहसील क्षेत्र के भाजपा पदाधिकारियों ने धरियावद-प्रतापगढ़ मार्ग नागालियां स्थित 132 केवी जीएसएस पर धरना प्रदर्शन कर मुख्य गेट पर तालाबंदी की। राज्य की गहलोत सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। भाजपा किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रेमसिंह झाला के नेतृत्व में भाजपा के क्षेत्र के चारों मंडल के अध्यक्ष सहित मंडल पदाधिकारियों ने जीएसएस के मुख्य गेट पर ताला जडकऱ राज्य के मुख्यमंत्री एवं कृषि मंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी। इस दौरान भाजपा पदाधिकारियों ने किसानों को 6 घंटे नियमित बिजली देने की मांग रखी। साथ ही 15 नवंबर तक मांगें नहीं माने जाने पर 16 नवंबर से धरियावद उपखंड मुख्यालय स्थित विद्युत निगम कार्यालय के बाहर धरना, प्रदर्शन एवं चक्का जाम की चेतावनी दी। सूचना पर धरियावद थाने से पुलिस का जाप्ता मौके पर पहुंचा। विद्युत निगम के अधिकारियों से चर्चा समझाइश के बाद ताला खोला गया। इस दौरान जीएसएस के मुख्य गेट बाहर आयोजित संक्षिप्त सभा में भाजपा पदाधिकारियों ने कहा कि वर्तमान में तहसील क्षेत्र में काश्तकारों एवं किसानों द्वारा रबी फसल सिंचाई कार्य किया जा रहा है। लेकिन खेती संबंधित कार्य के दौरान बार-बार विद्युत आपूर्ति बंद होना एवं कहीं-कहीं घंटो तक बिजली गुल रहने से काश्तकारों को खेती संबंधी कार्य करने में बहुत दिक्कत आ रही है।
मुआवजे की मांग, रखी यूरिया की किल्लत
भाजपा पदाधिकारियों ने तहसील क्षेत्र में फसल खराबा का मुआवजा जल्द दिलाने की भी मांग की। साथ ही रबी फसल के दौरान यूरिया खाद की किल्लत को भी दूर करने की मांग की गई। धरना प्रदर्शन तालाबंदी के दौरान भाजपा एसटी मोर्चा जिला अध्यक्ष खेत सिंह मीणा, पूर्व प्रधान रूपलाल मीणा, शांतिलाल मीणा, विधानसभा बूथ प्रभारी चंद्रपालसिंह राणावत, रामलाल मीणाए एसटी मोर्चा महामंत्री, कुलदीप मीणा अािद मौजूद रहे।